फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्किंग विवाद में ट्रिपल मर्डरः भाईयों को कारों का बेहद शौक, VVIP नंबर-0003 की थीं 6 गाड़ियां

Sat, 28 Apr 2018 02:19 PM IST
शुजात आलम/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
model town triple murder - फोटो : अमर उजाला
गुरजीत व जसपाल दोनों को ही कारों का बेहद शौक था। दोनों के पास 3-3 कारें थी। सभी कारों का नंबर उनके पिता के समय से ही 0003 है। जसपाल के पास ऑडी व अन्य महंगी कारें थी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
model town triple murder - फोटो : अमर उजाला
वहीं गुरजीत के पास फोर्ड कंपनी की एंडेवर के अलावा दो अन्य महंगी कारें मौजूद हैं। वारदात के समय गुरजीत ने जसपाल की ऑडी तोड़ दी थी, वहीं गुरजीत की कार को भी नुकसान पहुंचा था।
विज्ञापन

3 of 6
model town triple murder - फोटो : अमर उजाला
दोनों भाइयों की हत्या ने कर दी पोंटी चड्ढा हत्याकांड की यादें ताजा जसपाल और गुरजीत जैसे संपन्न परिवार के दोनों भाइयों ने जिस प्रकार एक-दूसरे की जान ले ली, उसने नवंबर-2012 में हुए पोंटी चड्ढा हत्याकांड की यादें ताजा कर दी।

4 of 6
model town triple murder - फोटो : vivek nigam
हजारों करोड़ की प्रॉपर्टी को लेकर शराब कारोबारी पोंटी चड्ढा और उसके भाई हरदीप ने छतरपुर स्थित फॉर्म हाउस पर गोलियां चलाकर एक दूसरे की जान ले ली थी। मामला अब भी कोर्ट में विचाराधीन है। दोनों भाई भी बेहद संपन्न थे, लेकिन बावजूद इसके प्रॉपर्टी विवाद में दोनों की जान चली गई।
विज्ञापन

5 of 6
model town triple murder - फोटो : vivek nigam
सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई वारदात जसपाल और गुरजीत के बीच जब विवाद बढ़ा तो दोनों ने कोठी के दोनों गेट पर करीब 12 जगह सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए थे। एक गेट पर सात कैमरे लगे हैं, जबकि दूसरे गेट पर पांच कैमरे लगे हैं। परिवार के एक सदस्यों ने बताया कि विवाद के बाद सबूत के लिए ही इन कैमरों को लगाया गया था। पुलिस ने बृहस्पतिवार रात हुए बवाल की सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में ले ली है। उसके आधार पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
model town triple murder - फोटो : vivek nigam
इस साल अपने-अपनों के शिकार होने के कुछ मामले
24 अप्रैल 2018 : ओखला इलाके में पति ने अपनी पत्नी व छह साल के बेटे की हत्या कर शव कमरे में छोड़ा, आरोपी फरार। 
23 अप्रैल 2018 : बाहरी दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में पति ने पत्नी की हथौड़े से पीट-पीटकर हत्या की। 
20 अप्रैल 2018 : अमन विहार इलाके में एक मां ने अपने 7 माह के बेटी की गर्दन धड़ से अलग कर उसकी हत्या की।
4 मार्च 2018 : स्वरूप नगर इलाके में  महिला ने अपनी भाभी की गला दबाकर हत्या कर दी। 
28 फरवरी 2018 : शाहबाद डेयरी इलाके में प्रॉपटी विवाद में बेटे ने अपनी मां की हत्या कर शव जलाया। 
17 जनवरी 2018 : जहांगीरपुरी इलाके में एक शख्स ने अपनी पत्नी व डेढ़ साल के बेटे की गला घोंटकर हत्या की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें