फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्किंग विवाद में एक-दूसरे को मारने वाले भाईयों की है 100 करोड़ की संपत्ति, पढ़ें इनकी हिस्ट्री

Sat, 28 Apr 2018 01:34 PM IST
शुजात आलम/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
model town triple murder - फोटो : अमर उजाला
पिता से विरासत में मिली 100 करोड़ रुपये से अधिक की प्रॉपर्टी को दोनों भाई संभाल नहीं पाए। नतीजा यह हुआ कि दोनों ने एक दूसरे की जान लेकर अपने-अपने परिवारों को तबाह कर दिया। (सभी फोटोः विवेक निगम)
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
model town triple murder - फोटो : vivek nigam
शुक्रवार को दोनों भाइयों के घर मौजूद रिश्तेदारों की जुबान पर बस यही बातें थीं। रिश्तेदारों का कहना था कि दोनों को कई बार समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन दोनों नहीं मानें और अब दोनों परिवारों का सब कुछ खत्म हो गया। परिवार के एक करीबी रविंद्र सिंह कोहली ने बताया कि आजादी के बाद गुरजीत व जसपाल के पिता हरनाम उर्फ तूफान पाकिस्तान से दिल्ली आए थे। यहां आने के बाद उन्होंने अपना कारोबार जमाया।
विज्ञापन

3 of 6
model town triple murder - फोटो : vivek nigam
हरनाम के तीन बेटे सतनाम, जसपाल और गुरजीत व चार बेटियां थी। शादी के बाद बेटियां अपने-अपने घर चली गईं। इधर गुरजीत व जसपाल ने पिता के सामने ही प्रॉपर्टी को लेकर झगड़ा करना शुरू कर दिया। फाइनेंस का काम करने वाला सबसे बड़ा बेटा सतनाम ने विवाद देखकर खुद को अलग कर अपना घर अलग ले लिया। इधर गुरजीत व जसपाल रेस्तरां समेत कई प्रॉपर्टी लेकर उलझने लगे। कुछ 2013 में पिता की मौत के बाद तो दोनों के बीच विवाद बढ़ गया।

4 of 6
model town triple murder - फोटो : अमर उजाला
मारपीट अब थाने भी पहुंचने लगी। 2013 से अब तक दोनों परिवारों ने एक दूसरे के खिलाफ 9 एफआईआर कराई। परिवार की महिलाओं ने एक दूसरे पर छेड़छाड़ तक के आरोप लगाए। इधर पिछले कुछ दिनों पूर्व गुरजीत के बेटे प्रभजोत के खिलाफ जसपाल ने गैर इरादतन हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कराया था, तभी से दोनों के बीच विवाद बढ़ गया था। आशंका व्यक्त की जा रही है कि बृहस्पतिवार हुआ कांड उसका ही नतीजा है। 
विज्ञापन

5 of 6
model town triple murder - फोटो : अमर उजाला
बृहस्पतिवार रात 20-25 मिनट चला था बवाल एक परिजन ने बताया कि बृहस्पतिवार दोनों परिवार के बीच 20-25 मिनट बवाल चला था। दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे और बोतलें भी चली थी। जसपाल अपने दोस्त राजीव को छोड़ने ऑडी कार से निकल रहे थे। इससे पूर्व दोनों दोस्त में कार में बैठकर कुछ खा-पी रहे थे। गुरजीत अपने बाउंसरों के साथ वहां अपनी कार से पहुंचा। आते उसने बवाल शुरू कर दिया। शोर शराबा सुनकर परिवार के अन्य सदस्य भी आ गए। कार तोड़ने से नाराज बड़ेे भाई ने कृपाण से हमला किया। इधर पीसीओ ने जवाब में गोली चला दी, जिसके बाद यह सारा खेल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
model town triple murder - फोटो : अमर उजाला
विवाद बढ़ने पर गुरजीत ने रखे थे हथियारबंद बाउंसर दोनों भाई एक ही मकान में अलग-अलग फ्लोर पर रहते थे, लेकिन दोनों ही एक दूसरे की शक्ल भी नहीं देखना चाहते थे। अक्सर दोनों के बीच झगड़े होते थे। गुरजीत का रेस्तरां उत्तरी दिल्ली के नामी रेस्तरां में से एक है। यहां बड़ी संख्या में बाउंसर रहते हैं। गुरजीत ने दो हथियारबंद बाउंसरों को हमेशा अपने साथ रखना शुरू कर दिया था। बृहस्पतिवार हुए विवाद के समय दोनों के उसके ही साथ मौजूद थे। पुलिस सूत्रों का कहना है कि विक्की ने गुरजीत के कहने पर ही जसपाल पर गोलियां चलाई थीं। पुलिस विक्की व पवन से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें