यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो प्वाइंट पर 19 जुलाई की रात को कार में जलकर मरने वाला कोई और नहीं, बल्कि इंजीनियर नितिन रोहिला ही था। हैदराबाद से आई डीएनए रिपोर्ट से यह स्पष्ट हो गया है।
Trending Videos
विज्ञापन
बदबू से परेशान पड़ोसियों ने खुलवाया दरवाजा, सहमे लोग
2 of 8
नितिन का डीएनए उनके पिता से मैच हो गया है। हालांकि पुलिस डीएनए रिपोर्ट का कुछ डॉक्टरों से अध्ययन कराने की बात कर रही है, जिससे तथ्य की पुष्टि हो सके।
विज्ञापन
बदबू से परेशान पड़ोसियों ने खुलवाया दरवाजा, सहमे लोग
3 of 8
मूलत: रोहतक निवासी नितिन रोहिला पुत्र महावीर सिंह नोएडा की डीएनए रिपोर्ट अपने पिता की रिपोर्ट से मेल खा रही है। यह पक्का हो गया है कि कार में मरने वाला व्यक्ति नितिन ही था।
बदबू से परेशान पड़ोसियों ने खुलवाया दरवाजा, सहमे लोग
4 of 8
नितिन परिवार के साथ नोएडा के सेक्टर-120 में रहते थे और यामहा कंपनी में साफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे।
विज्ञापन
बदबू से परेशान पड़ोसियों ने खुलवाया दरवाजा, सहमे लोग
5 of 8
19 जुलाई की देर रात यमुना एक्सप्रेसवे पर उनकी वैगनआर कार में अचानक धमाका हुआ और गाड़ी धू-धू कर जल गई। कार के चेचिस नंबर से बस इतना पता चल पाया कि वह नितिन रोहिला की गाड़ी थी।
विज्ञापन
बदबू से परेशान पड़ोसियों ने खुलवाया दरवाजा, सहमे लोग
6 of 8
पुलिस की जांच से पता चला कि सेक्टर-120 नोएडा में उनका परिवार रहता है। जब कासना पुलिस वहां पहुंची तो ताला लगा था और अंदर से बदबू आ रही थी।
विज्ञापन
बदबू से परेशान पड़ोसियों ने खुलवाया दरवाजा, सहमे लोग
7 of 8
नोएडा पुलिस आई तो घर का ताला तोड़कर अंदर घुसने पर वहां नजारा कुछ और ही था। नितिन रोहिला की पत्नी और बेटी का शव लहूलुहान हालत में पड़ा था। नितिन रोहिला की मौत की पुष्टि के लिए नितिन के शव से बिसरा और कुछ हड्डियों को डीएनए के लिए भेजा गया था।
बदबू से परेशान पड़ोसियों ने खुलवाया दरवाजा, सहमे लोग
8 of 8
नितिन के पिता महावीर सिंह का सैंपल लेकर भेजा गया था और अब वह सैंपल मैच कर गया है। हालांकि अपनी संतुष्टि के लिए अभी डॉक्टरों से रिपोर्ट का अध्ययन कराया जाना बाकी है। - डॉ. बृजेश कुमार सिंह, एसपी