National War Memorial
- फोटो : kumar sanjay
दूसरा चक्र वीरता चक्र है, जिसमें चार युद्धों का उल्लेख किया गया है। जबकि तीसरा चक्र त्याग चक्र है, जिसमें करीब 26 हजार शहीद सैनिकों के नाम लिखे गए हैं। चौथा और आखिरी चक्र का नाम सुरक्षा चक्र है। यहां करीब सात सौ पेड़ हैं, जोकि देश की सीमाओं की सुरक्षा में तैनात जवानों को दर्शाते हैं। स्मारक में थल, जल व वायु सेना के शहीद जवानों के एक साथ नाम लिखे गए हैं।