प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित की स्मृति में श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर उनके फोटो पर पुष्प चढ़ा कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए गए। श्रद्धाजंलि सभा में शीला दीक्षित के जीवन से संबधित एक वृत्तचित्र दिखाया गया।
विज्ञापन
2 of 5
प्रार्थना सभा कार्यक्रम
- फोटो : अमर उजाला
आयोजित प्रार्थना सभा में प्रसिद्ध भजन गायक डागर घराने के उस्ताद वासिफउ्दीन डागर ने अपने साथियों सहित ध्रुपद राग का गायन किया। शबद गुरबाणी का भी आयोजन किया गया। शीला दीक्षित की पुण्य स्मृति में आयोजित श्रद्धाजंलि सभा में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए।
विज्ञापन
3 of 5
प्रार्थना सभा कार्यक्रम में मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस कार्यालय से दूरी बनाए रखने वाले नेता भी कार्यक्रम में शरीक हुए। दिल्ली कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में दीक्षित के नाम पर सभागार का नामकरण किया गया। श्रद्धाजंलि सभा में पहुंचे लोगों के चेहरों की भावभंगिमा बता रही थी कि उनके प्रति निष्ठा, प्यार और विश्वास उनके दिलों में मौजूद है।
4 of 5
प्रार्थना सभा में पहुंचे पूर्व प्रधानमंत्री
- फोटो : अमर उजाला
श्रद्धाजंलि सभा में विशेष रुप से पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह व उनकी पत्नी गुरशरण कौर, अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य ऐके एंटनी, गुलाम नबी आजाद, प्रमोद तिवारी और सचिव कुलजीत सिंह नागरा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष हारुन यूसूफ, देवेन्द्र यादव, राजेश लिलौठिया, पूर्व सांसद जय प्रकाश अग्रवाल, अजय माकन, सुभाष चोपड़ा, अरविन्दर सिंह लवली, जगदीश टाईटलर, महाबल मिश्रा, रमेश कुमार, उदित राज, कृष्णा तीरथ, कांग्रेस नेता जेके जैन, चौधरी तारीफ सिंह, मंगतराम सिंघल, रमाकांत गोस्वामी, डॉ. एके वालिया, किरण वालिया, डॉ. नरेंद्र नाथ, जितेंद्र कुमार कोचर, परवेज आलम समेत कांग्रेस सेवादल व सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।
शीला दीक्षित को श्रद्धांजलि देते हुए
- फोटो : अमर उजाला
श्रद्धाजंलि सभा के बाद गुलाम नबी आजाद ने राजीव भवन में शीला दीक्षित के नाम पर भू-तल स्थित सभागार का नामकरण किया। श्रद्धाजंलि सभा में शीला दीक्षित के पुत्र एवं पूर्व सांसद संदीप दीक्षित, पुत्रवधु मोना दीक्षित, सुपुत्री लतिका, बहन रमा धवन ने सभी आगंतुको का आभार व्यक्त किया।