फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ की आड़: ट्रांसपोर्टर की अगवा कर हत्या, पुलिस से बचने को कातिल ने अपनाया ये प्लान, प्रेमिका ने खोला राज

Sun, 24 Jul 2022 08:34 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के खजूरी खास इलाके में ट्रांसपोर्ट कारोबारी की अगवा कर लूटपाट के बाद हत्या करने की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने इस संबंध में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मुख्य आरोपी विजय उर्फ सन्नी (30) और जान मोहम्मद उर्फ जानू (26) के रूप में हुई है। विजय उर्फ सन्नी समयपुर बादली थाने का घोषित बदमाश है। वारदात के बाद आरोपी कांवड़ लेने हरिद्वार चला गया था। वहां से वापस लौटते समय पुलिस ने उसे शाहदरा के बाद कावंड शिविर से गिरफ्तार किया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने लूटी गई वैगनआर कार भी बरामद कर ली है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त संजय कुमार सैन ने बताया कि पांच जुलाई को खजूरी खास निवासी देव सिंह रावत ने अपने पिता जयपाल सिंह रावत (54) के गायब होने की शिकायत खजूरी थाने में करवाई थी। उसके पिता का ट्रांसपोर्ट का काम है। वह निजी कंपनियों में कैब चलवाने के अलावा खुद भी कैब चलते हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
खजूरी खास थाना - फोटो : ट्विटर
देव सिंह ने बताया कि तीन जुलाई को वह अपनी वैगनआर कार लेकर निकले थे। इसके बाद से वह गायब हो गए। देव ने यह भी बताया कि घटना वाले दिन उसके पिता फोन पर किसी से बात कर रहे थे, अचानक शोर-शराबे के बाद फोन कट गया और उसके पिता गायब हो गए। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। 
विज्ञापन

3 of 7
फाइल फोटो - फोटो : पीटीआई
पुलिस ने जयपाल के मोबाइल की सीडीआर कलेक्ट की तो पता चला कि उनका मोबाइल चालू था। उसे समयपुर बादली निवासी सन्नी उर्फ विजय नामक घोषित बदमाश चला रहा था। पुलिस ने समयपुर बादली में उसके घर छापा मारा, लेकिन वह गायब मिला। जांच के दौरान पुलिस सन्नी की गर्लफ्रेंड के पास पहुंची। उससे पूछताछ के बाद पुलिस ने सन्नी के एक साथी ओम प्रकाश (25) को 18 जुलाई को गिरफ्तार कर लिया। 

4 of 7
delhi police - फोटो : अमर उजाला
पूछताछ के दौरान उसने जयपाल की हत्या की बात बताई। आरोपी ने बताया कि घटना वाले दिन इन लोगों ने खजूरी खास से जयपाल को कार समेत अगवा कर लिया था। लूटपाट के दौरान विरोध करने पर जयपाल की लोहे के पंच और बर्फ तोड़ने वाले सुए से वार कर अचेत कर दिया था। बाद में उसे मुनक नहर में फेंक दिया। 

 
विज्ञापन

5 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media
ओमप्रकाश से पूछताछ के बाद बाबू जगजीवन राम अस्पताल से जयपाल का शव बरामद हो गया। मोर्चरी से पता चला कि लोकल पुलिस को चार जुलाई को ही जयपाल का शव मिल गया था, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पाई थी। अब पुलिस ने सन्नी और उसके बाकी साथियों की तलाश शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी सन्नी कांवड़ लेने हरिद्वार गया हुआ है।

 
विज्ञापन

6 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
कांवड शिविर से की सन्नी की गिरफ्तारी
आरोपी सन्नी की जानकारी जुटाने के बाद पुलिस को पता चला कि वह कावंड लेकर दिल्ली लौट रहा है। शुक्रवार को उसकी लोकेशन श्याम लाल कॉलेज के पास कावंड शिविर की मिली। एक टीम को तुरंत वहां भेजा। वहां आरोपी को पूछताछ के बहाने थाने लाकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
फाइल फोटो - फोटो : Local Source
पूछताछ में उसने हत्या की बात कबूल कर ली। सन्नी से पूछताछ के बाद पुलिस ने उसके अन्य साथी जान मोहम्मद उर्फ जानू को उसी दिन गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर जयपाल का मोबाइल व अन्य सामान बरामद करने का प्रयास कर रही है। सन्नी के खिलाफ पहले से 12 मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें