यूपी पुलिस के एक दरोगा ने अपनी लापरवाही से हजारों ट्रेन यात्रियों की जान खतरे में डाल दी। नेहरू नगर रेलवे क्रासिंग पर दरोगा अपनी बाइक से ट्रैक पार कर रहे थे। इसी बीच दिल्ली की ओर से देहरादून एसी एक्सप्रेस तेजी से आ गई। हड़बड़ी में दरोगा की बाइक ट्रैक में फंस गई। दरोगा बाइक को ट्रैक पर ही छोड़कर भाग गए। गनीमत यह रही कि समय रहते ट्रेन चालक ने इमरजेंसी ब्रेक का प्रयोग किया।