फरीदाबाद के वाइएमसीए चौक पर बुधवार सुबह एक डंपर ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी को कुचल दिया। इससे पुलिसकर्मी की मौत हो गई। हादसा तक हुआ जब ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने चेकिंग के लिए डंपर को रोकना चाहा। इस डंपर में जानवरों की सैकड़ों खाल थी और पुलिसकर्मियों ने डंपर को रोकने का इशारा किया था। बैरिकेड को टक्कर मारने के बाद डंपर बेकाबू हो गया और दुकान की दीवार में टकरा कर रुका था। पुलिसकर्मी की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।