अब देखिए कानून के रक्षकों का हाल: अगर चाहते हैं कि यातायात नियम तोड़ने के बावजूद आपका चालान न हो तो फिर पुलिस विभाग में भर्ती हों। कायदा कानून लागू करने वाला यह विभाग स्टाफ के लोगों पर मेहरबान रहता है। (सभी फोटो: अमर उजाला)
विज्ञापन
PICS: कानून की धज्जियां उड़ाते चालान काटने वाले
2 of 7
पुलिस वाले चाहे बिना हेलमेट के बाइक चलाएं, पीसीआर चालक सीट बेल्ट न लगाएं, फिर भी वाहन चेकिंग करने वाला मुस्कुराहट के साथ और कभी सलाम ठोक अन्य वाहनों को लाल बत्ती दिखा उन्हें इज्जत के साथ जाने देता है। यहां तक कि ट्रैफिक ताऊ भी हंसी मजाक करने के बाद उन्हें रवाना कर देते हैं।
विज्ञापन
PICS: कानून की धज्जियां उड़ाते चालान काटने वाले
3 of 7
नर्व वर्ष की पूर्व जिस पूर्व संध्या पर ट्रैफिक पुलिस और ताऊ यातायात नियम न मानने वालों का धड़ाधड़ चालान काट रहे थे, उसी शाम कई पुलिस वाले बिना हेलमेट के शहर भर में अधिकारपूर्वक घूमते दिखाई दिए।
PICS: कानून की धज्जियां उड़ाते चालान काटने वाले
4 of 7
31 दिसंबर को पल्ला चौक पर ड्रंकन ड्राइव के नाम से चलाए गए अभियान में बिना हेलमेट वाले बाइक सवारों के चालान काटे गए। इस दौरान सेक्टर-16 चौकी इंचार्ज बाइक पर बिना हेलमेट के उधर से गुजरे।
विज्ञापन
PICS: कानून की धज्जियां उड़ाते चालान काटने वाले
5 of 7
थोड़ी देर रुक कर ट्रैफिक ताऊ और पुलिस कर्मियों से हंसी मजाक किया और रवाना हो गए। थोड़ी देर बाद इसी चौकी का मुंशी भी इधर से बिना हेलमेट लगाए बाइक चलाता हुआ निकला, अन्य पुलिस वालों ने मुस्कुराहट के साथ उसे रास्ता दिया।
विज्ञापन
PICS: कानून की धज्जियां उड़ाते चालान काटने वाले
6 of 7
नागरिक पुलिस की तो जाने दीजिए, लोगों को हेलमेट पहनने की नसीहत देने वाले ट्रैफिक पुलिस के जवान भी हेलमेट लगाए बिना गश्त करते दिखे। पीसीआर के चालक तो सीट बेल्ट लगाना जैसे अपनी तौहीन समझते हैं।