फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान : ट्रेड फेयर में सतर्क न रहे तो साफ हो सकती है जेब

Tue, 21 Nov 2017 06:04 PM IST
अरुण कुमार/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
international trade fair - फोटो : अमर उजाला
व्यापार मेले में खरीदारी करने जा रहे हैं तो जरा सावधान रहें। मेले में दर्शकों के भेष में चोर गिरोह भी सक्रिय हैं, जो मौका पाते ही आपकी जेब से पर्स और बैग से सामान उड़ा रहे हैं। प्रगति मैदान में सोमवार को आम लोगों के प्रवेश का तीसरा दिन रहा और इन तीन दिनों में एक दर्जन से भी ज्यादा चोरी की वारदात सामने आई हैं।
विज्ञापन

2 of 9
international trade fair - फोटो : अमर उजाला
रविवार को मेले में चोरी करते हुए रंगेहाथों छह लोगों को पकड़ा गया, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल थीं। चोरों पर नकेल कसने और महिलाओं की सुरक्षा के लिए आईटीपीओ सुरक्षा विभाग द्वारा महिला स्क्वायड तैनात की गई है।
विज्ञापन

3 of 9
international trade fair - फोटो : अमर उजाला
सोमवार को व्यापार मेले में दर्शकों की भीड़ रही है। दर्शकों के साथ और मेला प्रदर्शकों के स्टॉल्स में हो रही चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए आईटीपीओ का सुरक्षा विभाग और मुस्तैद हो गया है।

4 of 9
international trade fair - फोटो : अमर उजाला
मेले में चोरों पर निगरानी रखने के लिए आईटीपीओ में चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। व्यापार मेले में करीब 3 हजार से ज्यादा सुरक्षा कर्मियों के मौजूद होने के बावजूद चोरों के हौसले बुलंद दिखाई दे रहे हैं। इन्हीं चोरों की धरपकड़ के लिए आईटीपीओ द्वारा खास तौर पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए सुरक्षा स्क्वायड को तैनात किया गया है।
विज्ञापन

5 of 9
international trade fair - फोटो : अमर उजाला
सुरक्षा एजेंसियों का औचक निरीक्षण
आईटीपीओ के महाप्रबंधक (सुरक्षा) अजय कुमार वशिष्ठ ने चोरों पर निगरानी के लिए तैनात की  गई सुरक्षा एजेंसियों का सोमवार को हॉल नम्बर 18, 12, 11, 18, 8, 7, सरस बाजार समेत अन्य खरीदारी वाले स्टॉल्स पर पैदल चलकर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि मेले में अधिकतर चोरियां महिलाओं के साथ हुई हैं।
विज्ञापन

6 of 9
international trade fair - फोटो : अमर उजाला
इसी के  मद्देनजर उन्होंने आइटीपीओ सुरक्षा विभाग की ओर से खास तौर पर हॉल नम्बर 10 में महिला स्क्वायड को सिविल ड्रेस में तैनात किया है। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा में लापरवाही बरतते दिखाई देने वाले सुरक्षा कर्मियों को उन्होंने फटकार लगाई।
विज्ञापन

7 of 9
international trade fair - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान उन्होंने संदिग्ध दिखाई देने वाले लोगों को पकड़कर उन्हें पूछताछ के लिए भेजा। उन्होंने कहा कि दर्शकों की सुरक्षा का मुद्दा आर्ईटीपीओ के लिए सबसे अहम है। उन्होंने बताया कि रविवार को मेले में चोरी करते हुए सुरक्षा एजेंसियों ने रंगेहाथों 6 लोगों को दबोचा, जिनमें दो महिलाएं हैं। इनके पास से चोरी के छह मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। 

8 of 9
international trade fair - फोटो : अमर उजाला
अवैध वैंडरों को भी प्रगति मैदान से निकाला
दर्शकों की सुरक्षा और स्वास्थ्य कारणों के चलते मेले में अवैध तरीके से खाने-पीने के सामान बेचने वाले वेंडरों को भी सोमवार को तलाशा गया। जीएम (सुरक्षा)अजय वशिष्ठ ने बताया कि मेले में दर्शकों को खाने-पीने के उत्पाद बेचने की अनुमति सिर्फ लाईसेंस धारक स्टॉल्स वालों को है।
विज्ञापन

9 of 9
international trade fair - फोटो : कुमार संजय
अवैध तरीके से बिक रहे उत्पाद को खाकर दर्शकों की तबीयत भी खराब हो सकती है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को पकड़कर मेले से बाहर निकाला गया है, इनके खिलाफ का कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें