फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं देखा होगा कुतुब मीनार के इस रूप को, अब रात 11 बजे तक होंगे दीदार

Sun, 01 Sep 2019 01:17 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

-भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने लगाई एलईडी लाईट, केंद्रीय संस्कृति मंत्री ने किया शुभारंभ
-अब क्यूआर कोड से ऑनलाइन टिकटों की खरीद पर मिलेगा डिस्काउंट
-केन्द्रीय संस्कृति मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कुतुब मीनार कीलाइटिंग का उद्घाटन किया
विज्ञापन
1 of 5
कुतुब मीनार - फोटो : Amar Ujala
पर्यटकों के लिए कुतुब मीनार का दीदार करना अब और भी मनोरंजक व मनोरम होने वाला है। इस धरोहर को दूधिया रोशनी से नहलाने के लिए एलईडी लाइटों से सजाया गया है। दर्शक अब इस ऐतिहासिक स्थल पर घूमने का लुत्फ रात 11 बजे तक उठा सकेंगे। शनिवार को केन्द्रीय संस्कृति मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कुतुब मीनार की प्रदीप्तिकरण (लाइटिंग) का उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने दर्शकों को टिकट में छूट देने के लिए विशेष क्यूआर कोड का भी शुभारंभ किया।
विज्ञापन

2 of 5
कुतुब मीनार - फोटो : अमर उजाला
इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि कुतुब मीनार पर लाइटिंग लगने से इसकी खूबसूरती और बढ़ गई है। देश की ऐतिहासिक धरोहर को और भी आकर्षक बनाकर पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि अब तक दर्शक दिन में कुतुब मीनार घूमने आते थे, लेकिन अब लाइटिंग लगने के बाद इसे विशेष तौर पर शाम 7 बजे से रात 11 बजे तक खोला जाएगा। 
विज्ञापन

3 of 5
कुतुब मीनार - फोटो : अमर उजाला
दूधिया रोशनी में नहलाने के लिए 358 एलईडी लाइटें लगाई गई हैं। इन लाइटों के प्रयोग से 62 प्रतिशत बिजली कम खर्च होगी। इन पर एक माह में लगभग 16615 रुपये का खर्च आएगा, जबकि एक साल में बिजली खर्च पर एक लाख 99 हजार 388 रुपये खर्च होंगे। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा अब तक लालकिले, सफदरजंग और हुमायूं के मकबरे को पहले ही लाइटिंग से सजाया जा चुका है।

4 of 5
कुतुब मीनार - फोटो : Amar Ujala
इतना ही नहीं, यहां दर्शकों को ऑनलाइन टिकट की खरीद पर छूट देने के लिए क्यूआर कोड सिस्टम भी शुरू किया गया है। दर्शकों को टिकट खरीदते समय क्यूआर कोड को किसी भी पेमेंट ऐप के जरिये स्कैन करना होगा। क्यूआर कोड स्कैन होते ही भारतीयों के लिए कुतुब मीनार के 40 रुपये के टिकट पर पांच रुपये की छूट मिलेगी, जबकि विदेशी पर्यटकों के लिए कुतुब मीनार के 600 रुपये के टिकट पर 50 रुपये की छूट मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कुतुब मीनार - फोटो : अमर उजाला
इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए किसी भी पर्यटक को किसी विशेष एप्लीकेशन को डाउनलोड करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। पर्यटक किसी भी पेमेंट वॉलेट का प्रयोग करके इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें