चांदनी चौक
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली गेट से लालकिला की ओर जाने वाली सड़क पर वाहनों की आवाजाही शुरू हो चुकी थी। देखते ही देखते जामा मस्जिद, मीना बाजार, लालकिला व चांदनी चौक में लोगों ने अपनी दुकान खोल ली। वीक एंड होने की वजह से लोग सुबह से ही खरीदारी करने के लिए बाजार पहुंचने लगे। लेकिन इलाके में पुलिस की मौजूदगी से लोग थोड़े असहज दिखे।