New Year Celebration
- फोटो : अमर उजाला
इंडिया गेट, लाल किला, पुराना किला, कुतुब मीनार, जंतर मंतर और चिड़ियाघर सहित कई पर्यटक स्थलों पर सैलानियों की बड़ी संख्या में भीड़ लगी रही। आलम यह था कि देर शाम को इंडिया गेट और कनॉट प्लेस पर पैर रखने तक की जगह नहीं बची। वहीं, दूसरी ओर अधिक भीड़ होने के चलते चिड़ियाघर से कई दर्शकों को बिना देखे वापस लोटना पड़ा। पर्यटकों की भीड़ का नियंत्रित करने के लिए प्रशासन व प्रबंधन की तरफ से पुख्ता इंतजाम किए हुए थे।