दिल्ली-गुड़गांव एक्सप्रेस-वे स्थित एंबियंस मॉल में रविवार को फिल्म टोटल स्यापा का स्टार कास्ट पहुंचा। फिल्म के अभिनेता अली जफर और अभिनेत्री यामी गौतम को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मॉल के आई स्केट में मौजूद रहे। जैसे ही दोनों वहां पहुंचे लोगों ने घेर लिया। अली जफर ने बताया कि यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। फिल्म अभिनेत्री यामी गौतम ने बताया कि पहले फिल्म का टाइटल अमन की आशा थी। इसका निर्देशन ई. निवास ने किया है। उन्होंने बताया कि इस फिल्म में काम कर काफी शानदार अनुभव प्राप्त हुआ।