फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने में घुस फाड़ी दरोगा की वर्दी, देखिए तस्वीरें

विज्ञापन
1 of 5
कॉलोनी में हंगामा काट रहे दो युवकों को पुलिस थाना इंदिरापुरम लेकर आई तो दोनों ने थाने में जमकर हंगामा किया। युवकों ने थाने में वसुंधरा चौकी इंचार्ज से हाथापाई करते हुए वर्दी फाड़ दी। (सभी फोटो: कुशाग्र/अमर उजाला, गाजियाबाद)
विज्ञापन

थाने में घुस फाड़ी दरोगा की वर्दी, देखिए तस्वीरें

2 of 5
इसके साथ ही थाने में रखी जनरल डायरी के कई पेज फाड़ दिए। पुलिस वालों ने खासी मशक्कत के बाद दोनों पर काबू पाया। दोनों ने बसपा सरकार में मंत्री रहे नेता का नाम लेकर वर्दी उतरवाने की धमकी भी दी। दोनों को सरकारी काम में बाधा डालने और मारपीट के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन

थाने में घुस फाड़ी दरोगा की वर्दी, देखिए तस्वीरें

3 of 5
मंगलवार रात करीब 8 बजे लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि कुछ युवक वसुंधरा सेक्टर-2 में शराब पीकर हंगामा कर रहे हैं। पीसीआर और लैपर्ड लेकर एसआई राजीव मौके पर पहुंचे और गौरव और अमन को हिरासत में ले लिया। दोनों को पीसीआर में थाने ला रहे थे। इस दौरान एक युवक ने खुद को पत्रकार का बेटा बताया।

थाने में घुस फाड़ी दरोगा की वर्दी, देखिए तस्वीरें

4 of 5
साथ ही बसपा सरकार में रहे मंत्री से जान पहचान बताकर वर्दी उतरवाने की धमकी दे डाली। दोनों को थाने लाया गया तो उन्होंने थाने में हंगामा किया। आरोप है कि इस दौरान दोनों ने एसआई राजीव और कांस्टेबल लखनवीर से हाथापाई की। एसआई की वर्दी भी फाड़ डाली। पुलिस ने दोनों को काबू किया। आरोपी गौरव दीक्षित और अमन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाने में घुस फाड़ी दरोगा की वर्दी, देखिए तस्वीरें

5 of 5
एसएचओ गोरखनाथ यादव ने बताया कि दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मेडिकल करवाया जा रहा है। हालांकि दोनों नशे की हालत में नहीं लग रहे हैं। दोनों को बुधवार को जेल भेजा जाएगा। पुलिस की मानें तो करीब डेढ़ साल पहले भी एक आरोपी वसुंधरा में ट्रिपल राइडिंग करते हुए पकड़ा गया था। इस दौरान भी पुलिस से बदसलूकी की गई थी। हालांकि बाद में पिता की माफी मांगने के बाद उसे छोड़ा गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें