सेक्टर-122 स्थित प्रतीक लोरियल सोसाइटी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की हार्ट अटैक से मौत का सदमा बर्दाश्त न कर पाई पत्नी ने मंगलवार दोपहर आठवीं मंजिल से छलांग लगाकर जान दे दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मूल रूप से शिवालिक नगर, हरिद्वार के रहने वाले अनुराग अग्रवाल (39) पत्नी मोनिका (35) और बेटी ईवाना (6) के साथ सेक्टर-122 स्थित प्रतीक लोरियल सोसाइटी में फ्लैट संख्या जे-803 में रहते थे। वह नोएडा में ही टेक महिंद्रा कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे, जबकि मूल रूप से झांसी निवासी मोनिका हाउस वाइफ थी। (सभी फोटो: राजन राय/अमर उजाला, नोएडा।)
विज्ञापन
पति की मौत की खबर सुन पत्नी ने लगाई आठवीं मंजिल से छलांग
2 of 7
रिश्तेदार ईश्वर दयाल ने बताया कि सुबह करीब नौ बजे अचानक अनुराग के सीने में दर्द उठा और बेचैनी हुई। मोनिका पड़ोसियों व अन्य लोगों की मदद से अनुराग को सेक्टर-62 स्थित फोर्टिस अस्पताल ले गई, जहां इलाज के दौरान इंजीनियर ने दम तोड़ दिया। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक अनुराग की मौत हार्ट अटैक पड़ने से हुई। अस्पताल में शव परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया चल ही रही थी कि अचानक मोनिका की भी तबीयत बिगड़ गई। वह पति का शव पकड़कर बेसुध पड़ी थी। परिजन किसी तरह उसे प्रतीक लोरियल स्थित फ्लैट ले आए।
विज्ञापन
पति की मौत की खबर सुन पत्नी ने लगाई आठवीं मंजिल से छलांग
3 of 7
बताया गया है कि दोपहर करीब तीन बजे फ्लैट में चार-पांच रिश्तेदार मौजूद थे, तभी लोगों की नजरों से बचते हुए मोनिका आठवीं मंजिल स्थित फ्लैट की बालकनी में गई और वहां से छलांग लगा दी। जानकारी मिलने पर रिश्तेदार और सोसाइटी के लोग लहूलुहान मोनिका को फोर्टिस अस्पताल ले गए। अस्पताल में उपचार से पहले ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डीएसपी डॉ. अनूप कुमार का कहना है कि अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी। बताया गया है कि मोनिका ने बीटेक उत्तीर्ण थी।
पति की मौत की खबर सुन पत्नी ने लगाई आठवीं मंजिल से छलांग
4 of 7
फोर्टिस अस्पताल में डॉक्टरों ने जब अनुराग को मृत घोषित कर दिया, उस समय उसकी पत्नी मोनिका अस्पताल में ही मौजूद थी। बताया गया है कि पति की मौत का उसे गहरा सदमा लगा और वह गुमसुम सी हो गई। परिजनों ने मोनिका को वापस फ्लैट ले आना मुनासिब समझा, क्योंकि थोड़ी देर बाद अनुराग का शव फ्लैट पर पहुंचना था। शव के फ्लैट पर पहुंचने से पूर्व ही मोनिका ने यह कदम उठा लिया।
विज्ञापन
पति की मौत की खबर सुन पत्नी ने लगाई आठवीं मंजिल से छलांग
5 of 7
पहले अनुराग परिवार समेत इंदिरापुरम में रहते थे। प्रतीक लोरियल के सिक्योरिटी अफसर आरएस रावत ने बताया कि अनुराग फरवरी 2014 में फ्लैट खरीदकर यहां शिफ्ट हो गए थे। वह काफी हंसमुख किस्म के इंसान थे और आते-जाते समय सबका हालचाल पूछते थे। वहीं सोसाइटी वासियों का कहना है कि घटना पर विश्वास नहीं हो रहा है। कई लोग तो उन्हें अपने परिवार का सदस्य तक मानते थे।
विज्ञापन
पति की मौत की खबर सुन पत्नी ने लगाई आठवीं मंजिल से छलांग
6 of 7
अनुराग के रिश्तेदार ईश्वर दयाल ने बताया कि अनुराग और मोनिका की 6 साल की बेटी ईवाना प्रेप में पढ़ती है। उसे माता-पिता की मौत की बात नहीं बताई गई है। फिलहाल वह इंदिरापुरम में रहने वाली अपनी बुआ के पास है। ज्ञात हो कि 16 नवंबर को सेक्टर-100 स्थित एक सोसायटी में दिल्ली के एसीपी अमित सिंह और पत्नी डॉ. सरिता की खुदकुशी के बाद उनकी 18 माह की बेटी काव्या भी रिश्तेदारों के पास है।
पति की मौत की खबर सुन पत्नी ने लगाई आठवीं मंजिल से छलांग
7 of 7
सेक्टर-122 स्थित प्रतीक लोरियल सोसाइटी में जुलाई 2014 में एक इंजीनियर ने अपनी पत्नी और बच्ची की हत्या कर दी थी। उसके बाद यमुना एक्सप्रेसवे पर उसका शव कार में जली हुई हालत में मिला था। उस समय कई दिनों तक यह खबर सुर्खियों में रही थी। अब इंजीनियर की मौत के बाद पत्नी के खुदकुशी करने की घटना से सोसाइटी फिर चर्चा में आ गई है।