दिल्ली विधानसभा में आज उस समय बेहद शर्मनाक स्थिती पैदा हो गई जब सदन में बीजेपी विधायक ओपी शर्मा ने बहस के दौरान आप विधायक पर बेहद अश्लील टिप्पणी कर दी जिसके बाद सदन को कुछ देर के लिए स्थगित करना पड़ा।
विज्ञापन
विधानसभा में अलका लांबा पर अश्लील टिप्पणी
2 of 5
ओपी शर्मा ने सदन में अलका लांबा को न सिर्फ रात भर घुमने वाली औरत कहा बल्कि उन पर हमला करने की भी कोशिश की।
विज्ञापन
विधानसभा में अलका लांबा पर अश्लील टिप्पणी
3 of 5
ओपी शर्मा की इस हरकत के बाद उन्हें सदन से निलंबित कर दिया गया। हंगामे को देखते हुए सदन भी 15 मिनट के लिए स्थगित कर दिया गया।
विधानसभा में अलका लांबा पर अश्लील टिप्पणी
4 of 5
इस दौरान महिला सदस्य स्पीकर के चेयर के पास आ गईं और मांग करने लगीं कि ओपी शर्मा को सदन से पूरे सत्र के लिए निलंबित किया जाए।
इस घटना पर केजरीवाल ने ट़वीट कर कहा कि मैं ओपी शर्मा की भाषा पर बेहद द्रवित हूं। अभी दो दिन पहले भी उन्होंने एक महिला एमएलए के खिलाफ ऐसी ही भाषा का इस्तेमाल किया था। उम्मीद करता हूं बीजेपी उनके खिलाफ कार्यवाही करेगी।