विश्व प्रसिद्ध अमेरिकन बिजनेस पत्रिका फोर्ब्स 30 में अपना नाम दर्ज करवाना अपने आप में बड़ी सफलता है। इसमें युवा उद्यमियों और इनोवेटर का नाम शामिल किया जाता है। मालूम हो कि इसमें मार्क जुकरबर्ग, मलाला युसुफजई जैसे लोगों का नाम शामिल है।
विज्ञापन
2 of 6
tirthak saha
- फोटो : facebook
दिल्ली के 25 वर्षीय युवा ने इस प्रतिष्ठित मैगजीन में नाम दर्ज कर अपने परिवार सहित देश का नाम रोशन किया है। दिल्ली में पले-बढ़े तीर्थक साहा को 15000 लोगें के नॉमिनेशन के आखिरी चरण में स्थान पाने में सफलता मिली है।
विज्ञापन
3 of 6
tirthak saha
- फोटो : facebook
फोर्ब्स अंडर 30 के सर्वोच्च 30 में अपना नाम दर्ज करवाने वाले 25 वर्षीय तीर्थक फिलहाल अमेरिका के इंडियाना में अमेरिकन इलेक्ट्रिक पावर(एईपी) नामक कंपनी के लिए काम करते हैं।
4 of 6
tirthak saha
- फोटो : facebook
तीर्थक को फोर्ब्स ने ऊर्जा श्रेणी के तहत चुना है। पावर जेनेरेशन पर रिसर्च के काम ने उन्हें इस विश्व प्रसिद्घ पत्रिका में जगह दिलाई है। इस उपलब्धि पर साहा ने कहा,'यह अद्भुत और गौरवान्वित करने वाली बात है। 30 वर्ष से भी कम उम्र में यह सम्मान पाना एक बड़ी उपलब्धि है।'
विज्ञापन
5 of 6
tirthak saha
- फोटो : facebook
तीर्थक के पिता सरकारी स्कूल में अध्यापक हैं और उसकी मां पोस्टल डिपार्टमेंट में काम करती हैं। साहा परिवार दिल्ली के द्वारका इलाके से ताल्लुक रखता है। तीर्थक ने दिल्ली के सेंट कोलंबिया स्कूल से अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूरी की और 2013 में यूएस चले गए।
अब वह यूएस के इंडियाना में इलेक्ट्रिक पावर कंपनी में काम करते हैं। यह कंपनी अमेरिका के 11 राज्यों के 54 लाख लोगों को बिजली उपलब्ध करवाती है। तीर्थक का मन इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के बजाय एस्ट्रोफिजिक्स पढ़ने का था लेकिन 12वीं में कम नंबर आने की वजह से उन्हें डीयू में एडमिशन नहीं मिल पाया था।