फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्भया केसः दोषियों के घरवालों से पूछा गया कब मिलोगे आखिरी बार, जेल प्रशासन ने बुलाया जल्लाद

Fri, 21 Feb 2020 10:11 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
निर्भया के दोषी - फोटो : Amar Ujala
निर्भया के दोषियों के डेथ वारंट जारी होने के बाद तिहाड़ जेल प्रशासन एक बार फिर फांसी से पहले होने वाली सारी प्रक्रियाओं को पूरा करने में जुटा है। जेल प्रशासन ने यूपी के जेल विभाग को जल्लाद को तिहाड़ बुलाने के लिए पत्र लिखा है। इसमें कहा गया है कि फांसी की तारीख तीन मार्च से दो दिन पहले उसे तिहाड़ भेजा जाए। जेल अधिकारियों ने दोषियों के परिजनों को भी पत्र लिखकर अंतिम मुलाकात की तारीख बताने को कहा है।
 
विज्ञापन

2 of 5
निर्भया के दोषी - फोटो : अमर उजाला
जेल अधिकारियों का कहना है कि फांसी को लेकर सारी तैयारियां की जा रही हैं। दोषियों के परिजनों को पत्र भेजकर अंतिम मुलाकात की तारीख सुनिश्चित करने को कहा गया है। सभी दोषियों से परिजनों की मुलाकात एक ही दिन होगी या फिर अलग-अलग, इस पर अधिकारी कुछ नहीं बता रहे हैं। उनका कहना है कि परिजन जिस दिन मिलना चाहेंगे, उसी दिन उनकी मुलाकात कराई जाएगी।  
विज्ञापन

3 of 5
निर्भया कांड के दोषी - फोटो : अमअम
अधिकारियों का कहना है कि अंतिम मुलाकात से पहले सभी आरोपी सप्ताह में दो बार अपने परिजनों से मिल सकेंगे। अंतिम मुलाकात के बाद दोषियों से सिर्फ जेल अधिकारी या फिर चिकित्सक ही मिल पाएंगे। 

4 of 5
निर्भया की मां - फोटो : PTI
विनय के वकील को आराम की जरूरत : निर्भया की मां 
निर्भया की मां ने कहा है कि विनय को नहीं, बल्कि उसकी पैरवी करने वाले वकील एपी सिंह को आराम की जरूरत है। उन्होंने आरोप लगाया कि वकील कोर्ट को गुमराह कर रहे हैं। विनय की मानसिक स्थिति पूरी तरह दुरुस्त है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
निर्भया की मां और पिता - फोटो : PTI
निर्भया के माता-पिता व जेल प्रशासन की ओर से दायर याचिका की सुनवाई के दौरान सोमवार को पटियाला हाउस कोर्ट में वकील एपी सिंह ने कहा था कि विनय भूख हड़ताल पर है और उसकी मानसिक दशा सही नहीं है। एपी सिंह ने कोर्ट से आग्रह किया था कि जेल प्रशासन को निर्देश देकर विनय के स्वास्थ्य की पूरी रिपोर्ट मंगाई जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें