फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झगड़ा निपटाने पहुंची पुलिस पर पथराव, सिर फटा

विज्ञापन
1 of 5
गढ़ी चौखंडी गांव में 100 गज के प्लॉट को कब्जाने के चलते बृहस्पतिवार दोपहर करीब ढाई बजे दो पक्षों में विवाद हो गया। 100 नंबर पर सूचना मिलने पर जब पुलिस टीम वहां पहुंची तो एक पक्ष के लोगों व महिलाओं ने पथराव कर दिया। इससे पीसीआर वैन का शीशा टूट गया। पत्थर लगने से दारोगा (एसएसआई) राजेंद्र यादव का सिर फट गया। वहीं तीन अन्य पुलिस कर्मियों को मामूली चोटें आईं। घायल एसएसआई को सेक्टर-62 स्थित फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद काफी संख्या में फोर्स पहुंचने पर हालात पर काबू पाया गया। (सभी फोटो: राजन राय/अमर उजाला, नोएडा)
Trending Videos
विज्ञापन

झगड़ा निपटाने पहुंची पुलिस पर पथराव, सिर फटा

2 of 5
फेज-3 थाना प्रभारी राजेश द्विवेदी ने बताया कि गढ़ी चौखंडी गांव में विनोद यादव के प्लॉट पर गांव के धर्मेंद्र यादव ने करीब 15-20 लोगों के साथ मिलकर कब्जा करने की कोशिश की। विनोद और उसके भाई जगत ने परिजनों के साथ मिलकर इसका विरोध किया। झगड़ा होने पर विनोद ने 100 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

झगड़ा निपटाने पहुंची पुलिस पर पथराव, सिर फटा

3 of 5
मौके पर पहुंचे एसएसआई राजेंद्र यादव समेत अन्य पुलिस कर्मियों पर धर्मेंद्र पक्ष ने पथराव कर दिया। इस दौरान सिर पर पत्थर लगने से राजेंद्र यादव घायल हो गए, जबकि अन्य पुलिस कर्मियों को भी चोट लगी। बताया गया है कि घटना के समय आरोपियों ने एसएसआई का फोन छीन लिया था।

झगड़ा निपटाने पहुंची पुलिस पर पथराव, सिर फटा

4 of 5
सीओ सेकंड अनूप सिंह ने बताया कि जमीन विवाद के मामले में एक पक्ष के फोन आने पर पुलिस की पीसीआर मौके पर पहुंची और जहां दोनों पक्षों में समझौता कराने की कोशिश कर रही थी, तभी धर्मेंद्र यादव के लोगों ने पुलिस पर पथराव करना शुरू कर दिया। आरोपी धर्मेंद्र यादव, रामभूल यादव और 13 अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस ने जान से मारने व लूटपाट का मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

झगड़ा निपटाने पहुंची पुलिस पर पथराव, सिर फटा

5 of 5
वहीं, विनोद यादव ने भी आरोपियों के खिलाफ प्लॉट पर कब्जा करने की शिकायत दी। उधर, रामभूल ने बताया कि वह घटना के वक्त वहां नहीं था। ऐसा बताया गया कि पुलिस की मौजूदगी में गलत तरीके से काम किया जा रहा था। जब उन्हें रोकने का प्रयास किया गया तो पुलिस ने ग्रामीणों पर हमला कर दिया, जिसके बाद पथराव किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें