दोस्तों संग नई कार का जश्न मनाकर बुधवार देर रात घर लौट रहे डीपीएस स्कूल के 12वीं के छात्र की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। जबकि दो छात्र भी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
2 of 7
car accident
- फोटो : राजन राय
हादसे के वक्त कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि डिवाइडर से टकराने के बाद वह पांच-छह बार पलट गई, जिससे कार के परखच्चे उड़ गए। थाना सेक्टर-20 पुलिस ने कार कब्जे में लेकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
3 of 7
car accident
- फोटो : राजन राय
थाना सेक्टर-20 प्रभारी निरीक्षक अनिल शाही ने बताया कि गाजियाबाद के विंडसर पार्क निवासी राघव मेहरा (20) बुधवार रात दोस्तों रेहान (20) और यावेश (20) के साथ नई फोर्ड फिगो कार से नोएडा आया था। राघव मेहरा डीपीएस इंदिरापुरम में 12वीं का छात्र था। रेहान और यावेश रैली इंटरनेशनल स्कूल, गाजियाबाद में 12वीं के छात्र हैं। कार रेहान की है, जिसे उसके पिता ने मंगलवार को ही खरीदा था।
4 of 7
car accident
- फोटो : राजन राय
कार पर अस्थायी नंबर है। इसी कार की पार्टी मनाने के लिए रेहान दोनों के साथ नोएडा के जीआईपी मॉल और डीएलएफ मॉल में आया था। यहां से तीनों कार से ग्रेटर नोएडा चले गए थे। रात करीब सवा एक बजे तीनों एक्सप्रेसवे होते हुए ग्रेटर नोएडा से इंदिरापुरम स्थित घर लौट रहे थे। वापसी में राघव कार चला रहा था।
विज्ञापन
5 of 7
car accident
- फोटो : राजन राय
रात करीब डेढ़ बजे सेक्टर-27 कैंब्रिज स्कूल के पास कार डिवाइडर से टकराकर हवा में उछली और सड़क पर पांच-छह बार पलटती चली गई। लोगों ने तीनों को बाहर निकलाने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहे। तीनों छात्र बुरी तरह से कार में फंसे हुए थे।
विज्ञापन
6 of 7
car accident
- फोटो : अमर उजाला
मौके पर पहुंची पुलिस को भी तीनों को बाहर निकालने में करीब 20 मिनट का समय लग गया। तीनों को जिला अस्पताल ले जाया गया। इस बीच छात्रों के परिजन भी नोएडा पहुंच गए और तीनों को गाजियाबाद के शांति गोपाल अस्पताल ले गए। यहां इलाज के दौरान देर रात राघव की मौत हो गई, जबकि रेहान और यावेश की हालत बेहद गंभीर है।
राघव का सिर खिड़की से बाहर निकला था
पुलिस के अनुसार, हादसे के वक्त छात्रों ने सीट बेल्ट नहीं पहन रखी थी। इस वजह से उनके शरीर कार में बुरी तरह से फंस गए थे। आशंका है कि राघव का सिर कार के पलटने पर खिड़की से बाहर निकल गया था जिससे सिर पर गंभीर चोट लगी थी।