ताहिर हुसैन
- फोटो : अमर उजाला
इलाके में सबसे ऊंचा है मकान
ताहिर हुसैन का मकान इलाके में सबसे ऊंचा है। इस कारण दंगाइयों को यहां से पत्थर, पेट्रोल बम व एसिड फेंकने में आसानी हुई। इसी कारण पड़ोस के घर में बन रहा शादी का खाना बर्बाद हो गया था। यहां से पेट्रोल बम फेंकने के कारण पड़ोस के घर में आग लग गई थी। अपराध शाखा के अधिकारियों के अनुसार, ताहिर पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहा है। वह बार-बार यही कह रहा है कि वह तो दंगाइयों को शांत कर रहा था। उसने दावा किया कि दंगाई जबरदस्ती उसके घर में घुसे थे। इसके अलावा वह कुछ नहीं बता रहा है।