राजधानी के तुर्कमान गेट इलाके में एक ही मोहल्ले के तीन लड़कों की मौत के बाद से मातम पसर गया। रविवार को तुर्कमान गेट की स्क्रैप मार्केट बंद रही। लोगों में पुलिस के प्रति गुस्सा भी देखने को मिला। यही वजह रही कि मोर्चरी, तुर्कमान गेट और दिल्ली गेट कब्रिस्तान के बाहर भारी पुलिस फोर्स तैनात रही।
विज्ञापन
2 of 10
मृतक ओसामा
- फोटो : अमर उजाला
मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ओसामा तीन बहनों का इकलौता भाई था। उसकी मां अनवरी बेगम तो बार-बार बेहोश हो रही थी। एक रिश्तेदार ने बताया कि ओसामा परिवार के साथ डी-28, डीडीए फ्लैट तुर्कमान गेट पर रहता था। परिवार में पिता मंजूर अहमद, मां अनवरी बेगम के अलावा तीन छोटी बहनें जुवेरिया (17), जन्नत (12) और मारिया (8) है।
विज्ञापन
3 of 10
मृतक साद
- फोटो : अमर उजाला
साद परिवार के साथ डीडीए फ्लैट के मकान नंबर आर-7 में रहता था। परिवार में पिता सलाउद्दीन, मां अफशां और चार भाई शफीक, उजेफा और अबु बकर हैं। साद तीसरे नंबर का था।
4 of 10
मृतक हमजा
- फोटो : अमर उजाला
हमजा के परिवार में पिता मोहम्मद जावेद, मां सबा और दो भाई अली और हसन हैं। तीनों के परिवार का तुर्कमान गेट इलाके में स्क्रैप का कारोबार है। रात करीब 10.45 बजे हमजा अपने पिता की स्कूटी लेकर अपने दोस्त ओसामा व साद के साथ घूमने निकला था और हादसे का शिकार हो गए।
विज्ञापन
5 of 10
road accident
- फोटो : अमर उजाला
नाबालिग चला रहा था स्कूटी, परिजनों पर हो सकती है कार्रवाई
अभी तक की जांच में यह बात सामने आई है कि 15 वर्षीय हमजा स्कूटी चला रहा था। नाबालिग के स्कूटी चलाने पर पुलिस उसके परिजनों के खिलाफ कार्रवाई कर सकती है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि फिलहाल माहौल गर्म था। इसलिए पुलिस ने अभी तक कार्रवाई नहीं की है। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस तीनों ही लड़कों को नाबालिग होने की उम्मीद जता रही है।
विज्ञापन
6 of 10
road accident
- फोटो : अमर उजाला
हादसे के बाद शनिवार देर रात ओसामा के परिजन उसे 17-18 साल का बता रहे थे, लेकिन रविवार को वह उसे 19 साल का बताने लगे। पुलिस ने तीनों लड़कों के परिजनों से उनके जन्म प्रमाण पत्र मांगे हैं। उधर, मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला हिट एंड रन का कतई नहीं है।
विज्ञापन
7 of 10
road accident
- फोटो : अमर उजाला
एक साथ तीन जनाजे उठे तो हर कोई रोया
तीनों लड़के आपस में रिश्तेदार थे। साद के पिता सलाउद्दीन व ओसामा की मां अनवरी बेगम भाई-बहन हैं। बहन-भाई दोनों ने ही अपना एक-एक बेटा खोया। साद की दादी अजगरी बेगम ने तो अपना पोता व नाती दोनों को खोया है।
8 of 10
घटनास्थल
- फोटो : अमर उजाला
पोस्टमार्टम के बाद मगरिब की नमाज (दिन छिपने की नमाज) के बाद एक साथ तीन जनाजे उठे तो वहां मौजूद हर किसी की आंखें नम हो गईं। इसके बाद शव सुपुर्द-ए-खाक कर दिए गए।
9 of 10
घटनास्थल
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक, ओसामा, साद और हमजा तीनों ही परिवार के साथ पुरानी दिल्ली स्थित डीडीए फ्लैट, तुर्कमान गेट पर रहते थे। ओसामा और साद मामा-बुआ के लड़के हैं, जबकि हमजा भी इनका रिश्तेदार था। ओसामा तुर्कमान गेट पर ही एक मदरसे में हिफ्ज (कुरान को कंठस्त करना) कर रहा है।
साद निजामुद्दीन के एक नामी पब्लिक स्कूल में आठवीं कक्षा और हमजा गुरु हरकिशन पब्लिक स्कूल में नौवीं कक्षा का छात्र था। शनिवार रात इनके एक रिश्तेदार की शादी थी। तीनों अपने-अपने परिवार के साथ तुर्कमान गेट स्थित दरगाह फैज इलाही स्थित बरातघर में मौजूद थे। इस बीच परिजनों की नजर बचाकर तीनों एक स्कूटी पर घूमने निकल गए। स्कूटी हमजा की थी और वह ही चला रहा था।