फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

....ट्रांसफार्मर नहीं, जिंदा जल रहे थे तीन मासूम

Thu, 21 Mar 2019 01:45 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
1 of 5
children burnt
सेक्टर फाई-तीन के बिजली सबस्टेशन के अंदर से बुधवार दोपहर धुआं निकल रहा था जो धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा था। यह देखकर आसपास के लोगों ने सोचा कि ट्रांसफार्मर में आग लग गई है। उन्होंने इसकी सूचना 100 नंबर पर पुलिस व बिजली कंपनी एनपीसीएल को दी और उनके आने का इंतजार करने लगे। इस दौरान किसी को नहीं पता था कि अंदर ट्रांसफार्मर नहीं, बल्कि तीन बच्चे जिंदा जल रहे हैं। बाद में जब पता चला तो सबके होश उड़ गए। 
विज्ञापन

2 of 5
children burnt
लोगों ने बताया कि दोपहर करीब एक बजे धुआं निकलने लगा था। कुछ देर बाद बदबू भी आने लगी थी। सबस्टेशन के अंदर देखने का प्रयास किया गया, लेकिन कुछ नहीं दिखा। केवल पैनल बॉक्स से धुआं निकलता दिख रहा था। ट्रांसफार्मर में आग लगने से बड़ा हादसा होने के डर से पुलिस और एनपीसीएल को सूचना दी थी। करीब डेढ़ बजे जब बिजली आपूर्ति बंद हुई तो एनपीसीएल कर्मचारियों ने अंदर जाकर देखा तो दंग रह गए, तीनों बच्चे बुरी तरह जल चुके थे। दो बच्चे बैठे हुए थे, जबकि एक बच्चा सामने पड़ा हुआ था। यह देखकर आसपास के लोगों के होश उड़ गए। बच्चों की मौत की सूचना होने पर परिजनों ने अपने-अपने बच्चों की तलाश शुरू की। उसके बाद परिजनों को हादसे का पता चला। 
विज्ञापन

3 of 5
children burnt
एंबुलेंस के आगे लेट गए परिजन
जिस समय पुलिस बच्चों के शव को एंबुलेंस में लेकर अस्पताल के लिए निकल रही थी, तभी तीनों बच्चों की मां और परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया और एंबुलेंस के आगे लेट गए। परिजन बच्चों का चेहरा दिखाने की मांग कर रहे थे। पुलिस ने किसी तरह बच्चों के पिता को चेहरा दिखाया, लेकिन जैसे ही मां भी चेहरा देखने लगी तो पुलिस ने इंकार कर दिया और एंबुलेंस को वहां से रवाना कर दिया। तीनों मां और परिजनों की चीख को सुनकर सभी की आंखों में आंसू आ गए। 

4 of 5
children burnt
तीनों पढ़ने में काफी अच्छे थे
रिंकू चूहड़पुर गांव के सरकारी स्कूल की कक्षा पांच में पढ़ता था। उसकी एक बहन है। वहीं, विवेक की एक बड़ी व एक छोटी बहन हैं। विवेक कक्षा तीन का छात्र था। सागर का एक बड़ा भाई अमन और एक बड़ी बहन सपना हैं। सागर जीबीएम पब्लिक स्कूल खानपुर में कक्षा दो का छात्र था। परिजनों ने बताया कि तीनों पढ़ने में काफी अच्छे थे। 

तीनों बच्चों के दोस्तों को भी दर्द
रिंकू, सागर और विवेक अलग-अलग स्कूल में पढ़ते थे, लेकिन तीनों के घर आसपास ही थे। तीनों दोस्त थे और अन्य बच्चों के साथ मिलकर खेलते थे। उनके एक दोस्त ने बताया कि सभी साथ खेलते थे, लेकिन आज वह उनके साथ नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
children burnt
एनपीसीएल की लापरवाही पर फुटा लोगों को गुस्सा 
हादसे में एनपीसीएल की लापरवाही सामने आई है। विद्युत सबस्टेशन के दोनों गेट खुले थे। कोई भी अंदर जा सकता था। यहीं नहीं, अंदर बनी बिल्डिंग में लगे शटर भी खुले थे। उन शटर के अंदर पैनल बॉक्स लगे हैं। सेक्टर की आरडब्ल्यूए के उपाध्यक्ष संजीव भाटी का कहना है कि एनपीसीएल में कई बार शिकायत की, लेकिन कंपनी ने कभी समस्या पर ध्यान नहीं दिया। सेक्टर में जगह-जगह पैनल बॉक्स खुले हैं। उनमें हर समय हादसा होने का डर सताता रहता है। कंपनी की लापरवाही को लेकर सेक्टर के लोगों ने हंगामा किया और एनपीसीएल पर कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें