फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रद्युम्न हत्याकांड: अब आएगा सच सामने, तीनों आरोपी CBI के रिमांड पर

Sun, 24 Sep 2017 10:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
1 of 5
pradyuman murder case - फोटो : अमर उजाला
गुरुग्राम के भोंडसी स्थित रायन इंटरनेशनल स्कूल में 8 सितंबर को हुए दूसरी कक्षा के छात्र प्रद्युमन हत्याकांड के बाद शुक्रवार को सीबीआई ने मामला दर्ज कर लिया है। शनिवार को सीबीआई की टीम ने गुरुग्राम पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन

2 of 5
मनोज मुंतशिर - फोटो : self
इस मामले में सीबीआई ने आरोपी बस कंडक्टर अशोक को एक दिन के रिमांड पर लिया है जबकि मामले में गुरुग्राम पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए रीजनल हेड फ्रांसिस थोमस व एचआर हेड जेयस थोमस को दो दिन के रिमांड पर लिया गया है।  
विज्ञापन

3 of 5
pradyuman murder case
सीबीआई प्रवक्ता ने बताया कि रिमांड के दौरान आरोपी अशोक से पूछताछ के बाद रविवार को अदालत में पेश किया जाएगा जबकि उक्त अन्य दोनों आरोपियों को 25 सितंबर को अदालत में पेश किया जाएगा। गुरुग्राम पुलिस से इस मामले के सभी दस्तावेज प्राप्त किए जा चुके हैं।  

4 of 5
pradyuman father - फोटो : ANI
बता दें कि 8 सितंबर को स्कूल के टॉयलेट में प्रद्युमन की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में इसी दिन देर रात पुलिस ने स्कूल बस कंडक्टर अशोक को गिरफ्तार किया था। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने धाराओं में इजात करते हुए जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के तहत रीजनल व एचआर हेड को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।    
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Pradyuman murder case
शुक्रवार को इस मामले में सीबीआई ने मामला दर्ज कर लिया। मामला दर्ज करते ही सीबीआई की टीम गुरुग्राम पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुंच गई थी और संबंधित दस्तावेजों को अपने कब्जे में ले लिया। शनिवार सुबह टीम ने स्कूल में पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें