दिल्ली पुलिस ने गुजरात के सांसद डॉ. केसी पटेल के मोबाइल को जब्त किया है। इसके साथ ही वो घिनौना राज भी सामने आया है जिससे पता चला है कि कैसे सांसद और चालबाज महिला मीनू की अश्लील फिल्म बनाई गई थी।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 11
- फोटो : अमर उजाला
मोबाइल में सांसद व आरोपी महिला की सात करोड़ रुपये मांगने की कुछ रिकार्डिंग थी। हालांकि सांसद ने मोबाइल से इस रिकार्डिंग को डिलीट कर दिया था। पुलिस ने मोबाइल को फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है, ताकि डिलीट की गई रिकार्डिंग को रिकवर किया जा सके। जांच में ये भी बात सामने आई है कि सांसद की ओर से कटारिया नाम का व्यक्ति आरोपी महिला (मीनू) से बात करता था। पुलिस ने कटारिया व मीनू की बातचीत की ऑडियो रिकार्डिंग के आधार पर ही मामला दर्ज किया था। कोर्ट में आरोपी महिला के आवाज के सैंपल लेने के लिए 19 मई को भेजा जाएगा। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जब महिला सात करोड़ रुपये मांगने लगी तो सांसद ने कटारिया नाम के व्यक्ति से बात करने को कहा था।
विज्ञापन
3 of 11
- फोटो : अमर उजाला
दूसरी तरफ महिला की ओर से ज्यादातर जगहों पर मित्रपाल व अजयपाल तोमर बात करते थे। ये दोनों महिला को बताते थे कि कब अश्लील फिल्म बनानी है व कब और कितने पैसे मांगने हैं। दिल्ली पुलिस की टीमें मित्रपाल व अजयपाल को पकड़ने के लिए पश्चिमी उत्तरप्रदेश में कई जगह दबिश दे रही हैं। अजयपाल के खिलाफ बड़ौत में हत्या का एक मामला भी दर्ज है। सही निकली डिग्री और सदस्यता: दिल्ली पुलिस की जांच में आरोपी मीनू की एलएलबी डिग्री सही निकली है। मीनू ने डीएवी कॉलेज, मुजफ्फरनगर से एलएलबी किया था। महिला ने जो दिल्ली हाईकोर्ट की सदस्यता ले रखी थी, वह भी सही निकली है। वह कई देशों की यात्रा कर चुकी हैं। महिला ने ज्यादातर यात्राएं अजयपाल व मित्रपाल के साथ कुललांपुर, इंडोनेशिया, श्रीलंका व मलेशिया की है। पुलिस ने उनकी विदेश यात्रा से संबंधित कागजात बरामद कर लिए हैं।
4 of 11
- फोटो : अमर उजाला
युवती के मित्र को पुलिस तलाश रही: सप्ताह बीत जाने के बाद भी पुलिस मित्रपाल को नहीं तलाश पाई है। दिल्ली पुलिस राजधानी में ही उसकी तलाश में जुटी है। प्रॉपर्टी और वसूली गई रकम को लेकर पुलिस ने युवती के दस रिश्तेदारों की सूची बनाई है। गुजरात के सांसद और अन्य वीआईपी से रंगदारी वसूलने वाली युवती का अक्सर अपने गांव में आना-जाना लगा रहता था। शहर कोतवाली क्षेत्र में रहने के बावजूद जब भी वह शहर में आती थी, तभी अपने पैतृक गांव में जरूर जाती थी।
विज्ञापन
5 of 11
- फोटो : अमर उजाला
देवताओं के पूजन और त्योहारों पर हमेशा गांव आती थी। गांव में रहने के दौरान वह किसी से नहीं मिलती थी और ना ही किसी से बात करती थी।सुबह गांव जाती थी तो हर हाल में शाम तक वापस लौट जाती थी। पीनना निवासी शातिर अपराधी मित्रपाल का नाम युवती के साथी के रूप में सामने आया है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है, लेकिन एक सप्ताह बाद भी शातिर पुलिस पकड़ में नहीं आया है। दिल्ली पुलिस राजधानी में ही उसकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
6 of 11
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस को अंदेशा है कि वह यहीं पर सेटिंग कर जेल जाने की तैयारी में जुटा है। पुलिस ने गाजियाबाद, देहरादून और हरियाणा में कई जगहों परउसकी तलाश की जा रही है। उसके द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले सभी फोन बंद आ रहे हैं। उधर, युवती की प्रॉपर्टी और कैश की जानकारी में जुटी दिल्ली पुलिस की टीम ने युवती के दस रिश्तेदारों की सूची तैयार की है। सूत्रों की मानें तो पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि युवती ने कुछ रकम अपने रिश्तेदारों को दे रखी है या फिर उनके नाम प्रॉपर्टी खरीद रखी है। जल्दी की युवती के रिश्तेदारों से भी पुलिस पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
7 of 11
दो को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की: हनीट्रैप के मामले में मुजफ्फरनगर की महिला द्वारा रमाला के सफेदपोश नेता (जिसका मकान बड़ौली रोड़ बड़ौत में भी है) नाम लिया है। वह भी इस गिरोह में शामिल है। वहीं अर्जुनपुरम मोहल्ले में दिल्ली पुलिस ने युवक के यहां दबिश दी, वह सफेदपोश नेता का दोस्त है और उसकी तलाश में यह दबिश दी गई। सफेदपोश नेता का नोएडा में कॉल सेंटर है। दिल्ली पुलिस ने रमाला से दो युवकों को भी हिरासत में लिया है, युवक सफेदपोश नेता के कॉल सेंटर में नौकरी करते हैं। उनसे भी पूछताछ की जा रही है।
8 of 11
- फोटो : अमर उजाला
युवती के परिजनों के नाम मिली खेती की जमीन: हनीट्रैप मामले में युवती की संपत्ति की खोजबीन में जुटी दिल्ली पुलिस को उसके परिजनों के नाम बसेड़ा में करीब साढ़े दस बीघा खेती की जमीन और एक प्लॉट होने की जानकारी मिली है। खुफिया तरीके से युवती और उसके साथियों की प्रॉपर्टी की तलाश की जा रही है। गुजरात के भाजपा सांसद डॉ केसी पटेल से रंगदारी मांगने की आरोपी युवती की संपत्ति के बारे में दिल्ली पुलिस गोपनीय तरीके से जांच-पड़ताल कर रही है। युवती के फोन में मिले नंबरों के आधार पर साथियों की पहचान के बाद उनकी संपत्तियां भी खंगाली जा रही हैं। फिलहाल पुलिस को पुरकाजी के बसेड़ा में युवती के परिजनों के नाम पर साढ़े दस बीघा जमीन होने की जानकारी मिली है। एक प्लाट भी गांव में बताया जा रहा है। संपत्ति पैतृक है या हाल फिलहाल में खरीदी गई, इसकी जांच की जा रही है। युवती के परिजनों ने वर्षों पूर्व बसेड़ा में सिपाही से हुए विवाद के चलते परिजनों ने वहां से मकान बेचकर शहर कोतवाली क्षेत्र में मकान बना लिया था।
9 of 11
- फोटो : अमर उजाला
गत बृहस्पतिवार को एसीपी सुबोध गोस्वामी के नेतृत्व में दिल्ली पुलिस ने युवती के आवास और साथियों के ठिकानों पर दबिश दी थी। पुलिस युवती द्वारा अवैध रूप से कमाए गए पैसे ओर संपत्ति की जांच में जुटी है। पुलिस सूत्रों की मानें तो युवती की सीडीआर में आए जनपद के किसान नेता के मोबाइल नंबर को भी पुलिस खंगाल रही है। नेता को जल्दी ही बयान देने के लिए नार्थ एवन्यू थाने बुलाया जा सकता है। उधर, युवती से मेलजोल रखने वाले शहर के अधिकतर लोगों ने मामले में चुप्पी साध ली है। जिन लोगों ने प्रधानी के चुनाव में उसके पक्ष में गांव जाकर वोट मांगे थे, वह अब युवती को पहचानने से ही इंकार कर रहे हैं।
10 of 11
- फोटो : अमर उजाला
कोर्ट में समर्पण की तैयारी में है सफेदपोश नेता: गुजरात के भाजपा सांसद केसी पटेल के हनीट्रैप प्रकरण में मुजफ्फरनगर की महिला की डायरी से काफी राज खुले हैं। इसमें बागपत जनपद का सफेदपोश नेता अजय रमाला की भी अहम भूमिका है। वहीं ककड़ीपुर के राजीव नामक युवक का नाम भी प्रकाश में आया है जो अजय रमाला का साथी है। दोनों की तलाश में सोमवार की रात में दिल्ली पुलिस ने क्षेत्र में छापे मारे और पूछताछ के लिए कुछ लोगों को अपने साथ ले गई। दिल्ली पुलिस की टीम ने हनीट्रैप मामले में सफेदपोश नेता अजय रमाला और प्रकाश में आए उसके साथी राजीव ककड़ीपुर की तलाश में सोमवार की रात में गांव ककड़ीपुर, रमाला, बड़ौत के अर्जुनपुरम मोहल्ला में, बड़ौली रोड पर ताबड़तोड़ छापे मारे और कुछ लोगों को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई है।
अजय रमाला का पैतृक गांव रमाला है जो ककड़ीपुर का राजीव का नाम प्रकाश में आया है। वह इसका साथी है और वह अर्जुनपुरम मोहल्ला बड़ौत में भी रहता है। अजय रमाला बड़ौली रोड पर एक किराये का मकान लेकर रह रहा था। यह भी सूत्रों से पता लगा है कि अब अजय रमाला न्यायालय में आत्मसमर्पण की तैयारी कर रहा है या उच्च न्यायालय से गिरफ्तारी का स्टे लेने की फिराक में है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी मुकेश कुमार ने कहाजानकारी मिल रही है दिल्ली पुलिस यहां छापेमारी कर रही है, लेकिन दिल्ली पुलिस की टीम के सदस्य स्थानीय पुलिस का सहयोग नहीं ले रहे हैं।