अगर आप डॉग लवर हैं तो इन दिनों पूरे इंटरनेट को रुला रही ये कहानी आपकी आंखों में भी आंसू ला सकती है। ट्विटर की दुनिया से सामने आई यह कहानी किसी मजबूत दिलवाले को भी भावुक करने के काबिल है।
विज्ञापन
2 of 6
dogs tale
- फोटो : सोशल मीडिया
डॉग्स भी इंसान की तरह ही कितने संवेदनशील होते हैं ये कहानी यही बताती है। यह कहानी एक ट्विटर यूजर के दो डॉग्स की है। इसका टि्वटर हैंडल EasyBreasyBeautiful नाम से है। इस यूजर ने बताया है कि इसके दो डॉग्स हैं कुकी और स्टिच।
विज्ञापन
3 of 6
dogs tale
- फोटो : सोशल मीडिया
इनके घर में डॉग्स के खाने के लिए एक ही बर्तन होने की वजह से दोनों डॉग्स उसी बर्तन में खाते हैं। यूजर का कहना है कि उसके स्टिच नामक डॉग ने कुकी को ट्रेन कर दिया है कि वो बर्तन में डाले गए सिर्फ आधे खाने को खाए।
4 of 6
dogs tale
- फोटो : सोशल मीडिया
यही वजह है कि बचपन से ही कुकी आधा खाना खाकर आधा स्टिच के लिए उसी बर्तन में छोड़ देती थी।
विज्ञापन
5 of 6
dogs tale
- फोटो : सोशल मीडिया
लेकिन दुख की बात है कि कुछ दिन पहले ही स्टिच की मृत्यु हो गई है। और जब से स्टिच गई है इस यूजर ने कुकी को आधा खाना देना शुरु कर दिया है। लेकिन एक दिन जब वो सोने जा रहा था और उसने सोचा कि देखें कुकी ने खाना खाया या नहीं तो खाने का बर्तन देख वह चौंक गया।
For those of you who wanna see my dogs here they are
(Stitch is on top, Cookie is on bottom) pic.twitter.com/zDK89IP18s
— EasyBreasyBeautiful (@_EasyBreasy_) June 13, 2017
उसने देखा कि कम खाना देने के बावजूद कुकी ने उसमें से आधा खाना छोड़ दिया था ताकि स्टिच खा सके। लेकिन उसे क्या पता कि अब स्टिच नहीं आएगी। इस कहानी को पढ़कर इंटरनेट पर लोगों ने तरह-तरह से अपनी संवेदना कुछ इस तरह से दिखाई है....
pic.twitter.com/VZIsxj2M9s
— white bread (@aw_273) June 12, 2017
pic.twitter.com/rpbsR9cP3j
— moni (@ssnakeswift) June 13, 2017