फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन मेट्रो स्टेशनों की रिमॉडलिंग कर रहा DMRC...

Mon, 30 Oct 2017 10:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
demo pic
दिल्ली मेट्रो नेटवर्क विस्तार के साथ यात्रियों की संख्या भी तेजी से बढ़ी है। इसका सबसे ज्यादा असर मेट्रो स्टेशन पर दिखता है। कई मेट्रो स्टेशन पर दिन भर भीड़ रहती है। पीक आवर्स में चलना आसान नहीं रहता। ऐसे में  दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन स्टेशनों की रि इंजीनियरिंग कर उसमें बदलाव कर रही है।इससे यात्रियों को यात्रा के दौरान दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

2 of 6
बॉटेनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन
मेट्रो ने अभी तक  स्टेशनों की रिमॉडलिंग के जरिए नई दिल्ली, चांदनी चौक, राजीव चौक, वैशाली (गाजियाबाद) हूडा सिटी सेंटर जैसे स्टेशनों के डिजाइन में बदलाव कर चुकी है। वहीं ऐसे ही करीब 17 स्टेशनों पर अभी रिमॉडलिंग को लेकर काम चल रहा है। इसमें दिल्ली के अलावा एनसीआर के स्टेशन भी शामिल है। यह बदलाव भीड़ का सर्वे करने और आने वाली दिक्कतों को ध्यान में रखकर किया जा रहा है।
विज्ञापन

3 of 6
बॉटेनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन - फोटो : राजन राय
डीएमआरसी के एक अधिकारी के मुताबिक, भीड़ हमेशा एक जैसी नहीं होती। भीड़ बढने साथ स्टेशनों की री-इंजीनियरिंग की जरूरत पड़ती है। किसी निकास गेट पर भीड़ बढ़ जाती है तो किसी पर कम होती है। उस ट्रैफिक प्रेशर को ध्यान में रखकर उसका बदलाव किया जाता है। ऐसे कई स्टेशनों पर जहां भीड़ बढ़ी है वहां के ट्रैफिक पैटर्न का अध्ययन करने के बाद यह बदलाव किया जा रहा है।

4 of 6
फाइल
मसलन, वैशाली पर पहले टिकट काउंटर सिक्योरिटी चेक प्वाइंट एक जगह ही पहली मंजिल (कॉनकोर्स एरिया) पर था। इससे कई बार भीड़ होने के साथ लंबी कतारें हो जाती थी। अब वैशाली पर टिकट काउंटर्स को पहली मंजिल से शिफ्ट करके ग्राउंड फ्लोर पर बाहर कर दिया गया है। इससे भीड़ दो जगह बंट गई।
विज्ञापन

5 of 6
delhi metro - फोटो : अमर उजाला
इसी तरह नई दिल्ली स्टेशन पर पहले बैरिकेड लगाकर रेलवे स्टेशन व एयरपोर्ट मेट्रो लाइन पर जाने वाली भीड़ को बांटा जाता था अब वहां अलग-अलग रैंप बनाया गया है टिकट काउंटर को वहां से हटा दिया गया है। लक्ष्मी नगर स्टेशन पर भीड़ को देखते हुए वहां का सिक्योरिटी चेक प्वाइंट शिफ्ट करने की तैयारी है। फिलहाल दिल्ली में 218 किलोमीटर का नेटवर्क परिचालन में है। रोजाना इसपर करीब 28 लाख लोग सफर करते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
demo pic
इन स्टेशनों की भी रिमॉडलिंग की तैयारी
कश्मीरी गेट, करोल बाग, प्रगति मैदान, जहांगीरपुरी, सिकंदरपुर, तिलक नगर, रिठाला, दिलशाद गार्डन, शाहदरा, उत्तम नगर ईस्ट, जीटीबी नगर, लक्ष्मी नगर, द्वारका सेक्टर-21, नोएडा सेक्टर-16, हौज खास, नोएडा सिटी सेंटर व हौज खास।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें