फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीला दीक्षित को श्रद्धांजलि देने वालों का देर रात तक लगा रहा तांता, मोदी समेत ये दिग्गज नेता पहुंचे

Sun, 21 Jul 2019 09:29 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
PM MODI - फोटो : ANI
दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का शनिवार को 81 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थीं। शीला दीक्षित को शनिवार को सुबह बीमार होने के चलते एस्कॉर्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां शनिवार को दोपहर में उन्होंने अंतिम सांस ली। शीला दीक्षित वर्तमान समय में दिल्ली कांग्रेस की अध्यक्ष थीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शीला दीक्षित के निजामुद्दीन स्थित घर पर जाकर उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किए और श्रद्धांजलि दी।
 
विज्ञापन

2 of 13
शीला दीक्षित के निधन पर राहुल गांधी ने दुख जताते हुए कहा कि वो कांग्रेस की बेटी थीं। इसलिए मेरे साथ उनका खास रिश्ता भी था। उनके निधन की खबर सुन कर मैं दुखी हूं। उनके परिवार और दिल्ली के लोगों के लिए सहानुभूती व्यक्त करते हुए राहुल ने कहा कि मुख्यमंत्री के तीन कार्यकाल में शीला दीक्षित ने दिल्ली के निस्वार्थ भाव से प्यार किया।
 
विज्ञापन

3 of 13
सोनिया गांधी पहुंचीं शीला दीक्षित के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिए - फोटो : ANI
यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी भी शीला दीक्षित के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन करने के लिए पहुंचीं। 
 

4 of 13
पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने श्रद्धांजलि दी - फोटो : एएनआई
पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने शीला दीक्षित के पार्थिव शरीर को नमन किया और श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

5 of 13
मनमोहन सिंह ने दी श्रद्धांजलि - फोटो : एएनआई
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने शीला दीक्षित के पार्थिव शरीर को नमन किया और श्रद्धांजलि दी। पूर्व प्रधान मंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि यह देश और कांग्रेस पार्टी के लिए बहुत बड़ी क्षति है। दिल्ली के परिवर्तन की दिशा में उनके योगदान को लंबे समय तक याद रखेगा।
विज्ञापन

6 of 13
अरविंद केजरीवाल ने दी श्रद्धांजलि - फोटो : एएनआई
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शीला दीक्षित को श्रद्धांजलि अर्पित की। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि शीला दीक्षित जी को लोग बहुत याद करेंगे, उन्होंने दिल्ली के लिए बहुत काम किया था। भले ही हम अलग-अलग पार्टियों से थे, जब भी मैं उनसे मिला, उन्होंने बहुत प्यार दिखाया। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि उनकी आत्मा को शांति और उनके परिवार को इस नुकसान से निपटने के लिए शक्ति प्रदान करे।
 
विज्ञापन

7 of 13
उमर अब्दुल्ला ने दी श्रद्धांजलि - फोटो : एएनआई
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने दिल्ली की पूर्व सीएम और वरिष्ठ कांग्रेस नेता शीला दीक्षित को श्रद्धांजलि दी। जिनका कल निधन हो गया था।
 

 

8 of 13
राजनाथ सिंह ने दी श्रद्धांजलि - फोटो : एएनआई
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शीला दीक्षित के पार्थिव शरीर को नमन किया और श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने कहा कि शीला जी को हमारे राष्ट्र के सबसे अनुभवी राजनेताओं में गिना जाता है। उनका राजनीतिक जीवन बेदाग था, मैं उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।
 

Delhi: Defence Minister Rajnath Singh pays tribute to former Delhi Chief Minister Sheila Dikshit, who passed away today, due to cardiac arrest. pic.twitter.com/CcfGLpZpts

— ANI (@ANI) July 20, 2019

 

9 of 13
शर्मिला टैगोर ने दी श्रद्धांजलि - फोटो : एएनआई
बॉलीवुड अदाकार शर्मिला टैगोर ने शीला दीक्षित के पार्थिव शरीर को नमन किया और श्रद्धांजलि दी।
 

Delhi: Actress Sharmila Tagore pays respects to former Delhi Chief Minister Sheila Dikshit at the latter's residence in Nizamuddin. Dikshit, 81, passed away due to cardiac arrest, earlier today. pic.twitter.com/zCMGrfOBAK

— ANI (@ANI) July 20, 2019


 

10 of 13
सुषमा स्वराज ने दी श्रद्धांजलि - फोटो : एएनआई
पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने दिल्ली के पूर्व सीएम और वरिष्ठ कांग्रेस नेता को श्रद्धांजलि दी।
 

Former External Affairs Minister Sushma Swaraj pays tribute to former Delhi CM and Senior Congress leader #SheilaDixit who passed away yesterday pic.twitter.com/Ta5dPRDxft

— ANI (@ANI) July 21, 2019


 

11 of 13
लालकृष्ण आडवाणी ने दी श्रद्धांजलि - फोटो : एएनआई
दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने दिल्ली की पूर्व सीएम और वरिष्ठ कांग्रेस नेता शीला दीक्षित को श्रद्धांजलि अर्पित की। शीला का कल निधन हो गया था।
 

Delhi: Senior Bharatiya Janata Party (BJP) leader LK Advani pays tribute to former Delhi CM and Senior Congress leader #SheilaDixit who passed away yesterday. pic.twitter.com/ppVyfmAxoN

— ANI (@ANI) July 21, 2019


 

12 of 13
मनोज तिवारी ने दी श्रद्धांजलि - फोटो : एएनआई
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी शीला दीक्षित को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। 
 

BJP MP & BJP Delhi President, Manoj Tiwari pays tribute to former Delhi Chief Minister Sheila Dikshit who passed away today, due to a cardiac arrest. pic.twitter.com/Tg0affJdMx

— ANI (@ANI) July 20, 2019
विज्ञापन

13 of 13
शीला दीक्षित का पार्थिव शरीर - फोटो : अमर उजाला
भाजपा नेता विजय गोयल ने दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को उनके निजामुद्दीन स्थित आवास पर श्रद्धांजलि दी।
 

Delhi: BJP leader Vijay Goel pays tribute to Former Delhi Chief Minister Sheila Dikshit at her residence in Nizamuddin. #SheilaDikshit pic.twitter.com/aOJAJEKehY

— ANI (@ANI) July 20, 2019


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें