द्वारका नार्थ के पालम रोड पर बुधवार देर रात कार सवार बदमाशों ने एक प्रॉपर्टी डीलर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर उसकी हत्या दी। घटना के समय प्रॉपर्टी डीलर अपनी आई-10 कार से ककरौला स्थित घर जा रहा था। प्रॉपर्टी डीलर को छह गोलियां लगी हैं। पूरी वारदात घटनास्थल पर लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
विज्ञापन
ताबड़तोड़ होती रही फायरिंग, फिल्मी स्टाइल में मारा कारोबारी
2 of 6
जिसमें साफ दिख रहा है कि स्विफ्ट कार सवार तीन बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिये आरोपियों की पहचान में जुट गई है। वहीं प्राथमिक जांच में एक प्लॉट को लेकर हुए विवाद में हत्या की बात सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक रविंद्र कुमार उर्फ रघु (41) सपरिवार ककरौला डेयरी के पास रहता था।
विज्ञापन
ताबड़तोड़ होती रही फायरिंग, फिल्मी स्टाइल में मारा कारोबारी
3 of 6
वह पेशे से प्रॉपर्टी डीलर था। उसका कार्यालय उत्तम नगर में है। बुधवार रात करीब 12 बजे रविंद्र अपने कार्यालय से घर के लिए निकला। पालम रोड पर उसकी कार को पीछे से आई एक स्विफ्ट कार ने ओवरटेक कर रोक लिया। कार के रुकते ही रविंद्र पर गोली चलाने के बाद स्विफ्ट कार से एक युवक बाहर निकला और रविंद्र पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
ताबड़तोड़ होती रही फायरिंग, फिल्मी स्टाइल में मारा कारोबारी
4 of 6
इसी दौरान कार से दो अन्य युवक निकले और उन लोगों ने भी कार के ड्राइविंग सीट की ओर निशाना कर गोलियां दागने लगे। सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग में दिख रहा है कि रविंद्र को ड्राइविंग सीट की तरफ से एक बदमाश ने नजदीक से गोलियां मारी। करीब डेढ़ दर्जन गोलियां चलाने के बाद सभी आरोपी वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन
ताबड़तोड़ होती रही फायरिंग, फिल्मी स्टाइल में मारा कारोबारी
5 of 6
घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जख्मी रविंद्र को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि घटना के समय रविंद्र शराब के नशे में था। उसके शरीर पर गोली के छह जख्म हैं। परिवार वालों से पूछताछ में पता चला कि मितरांऊ के एक प्लॉट को लेकर उसका झगड़ा चल रहा है और उसका यह मामला हाईकोर्ट में चल रहा है।
ताबड़तोड़ होती रही फायरिंग, फिल्मी स्टाइल में मारा कारोबारी
6 of 6
आशंका जताई जा रही है कि प्लॉट के झगड़े को लेकर ही उसकी हत्या करवाई गई है। दूसरे पक्ष के लोग अभी फरार बताए जा रहे हैं। बदमाशों ने जब देर रात वारदात को अंजाम दिया। उस समय रास्ता सुनसान था। लेकिन पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसमें देखा गया है कि जिन बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है वह अपने चेहरे को गमछा से बांध रखा है। जिसकी वजह से उनका चेहरा ठीक से दिखाई नहीं देर रहा है। हालांकि पुलिस ने फुटेज के जरिये कार से पहचान करने की कोशिश में जुटी है।