गांव में एकमात्र जनार्दन माटसाब ते जो बेनागा बीबीसी हिंदी के समाचार रेडियो पर सुना करते थे। खबर सुनने के बाद गांव-भर में घूमकर बताने की उनके अंदर बेचैनी भी रहती थी। (स्टोरी साभारः तहलका)
विज्ञापन
आखिर क्यों विवेकानंद ने इंदिरा गांधी के साथ शादी से किया इंकार!
2 of 13
सामनेवाले को खबर बताते हुए उनके चेहरे पर गर्व का ऐसा भाव होता मानो युद्ध जीतकर आए हों। एक तरह से वो गांव के लोगों के ऐसी खिड़की थे जिससे लोग बाहरी दुनिया में झांका करते थे।
विज्ञापन
आखिर क्यों विवेकानंद ने इंदिरा गांधी के साथ शादी से किया इंकार!
3 of 13
गांव में उन्हें जानकार का दर्जा हासिल था इसीलिए लोगों ने अपने बच्चों को उनसे ट्यूशन पढवाना शुरू कर दिया था। एक दिन बातों में उन्होंने बच्चों को भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बारे में बताना शुरू किया।
आखिर क्यों विवेकानंद ने इंदिरा गांधी के साथ शादी से किया इंकार!
4 of 13
इंदिरा की जीवनी की शुरूआत उन्होंने उनकी शादी की कहानी से की। कथा कुछ यूं है, 'नेहरू जी इंदिरा की शादी के लिए बहुत परेशान थे। इस बात की जानकारी उन्होंने गांधीजी को दी। गांधीजी ने कहा इसमें क्या दिक्कत है। उनकी नजर में एक बहुत विद्वान और योग्य लड़का है।
विज्ञापन
आखिर क्यों विवेकानंद ने इंदिरा गांधी के साथ शादी से किया इंकार!
5 of 13
नेहरूजी ने पूछा कौन? तो गांधीजी बोले- स्वामी विवेकानंद। नेहरू तैयार हो गए। घर पहुंचकर उन्होंने इंदिरा से कहा कि बापू तुम्हारी शादी विवेकानंद से कराने को कह रहे हैं। उन्होंने विवेकानंद से बात भी कर ली है।
विज्ञापन
आखिर क्यों विवेकानंद ने इंदिरा गांधी के साथ शादी से किया इंकार!
6 of 13
अभी विवेकानंद शिकागो में हैं। तुम कुछ दिन शिकागो में जाकर उनके साथ रहो। अगर तुम्हारी सहमति होती है तो हम उनसे शादी की बात आगे बढ़ाएंगे। पिता की आज्ञा पर इंदिरा शिकागो पहुंच गईं।
विज्ञापन
आखिर क्यों विवेकानंद ने इंदिरा गांधी के साथ शादी से किया इंकार!
7 of 13
अगले दिन सुबह चार बजे उठकर स्वामी जी अपने काम में लग गए जबकि इंदिरा गांधी दोपहर 11 बजे सोकर उठीं। उठने के बाद बिना नहाए धोए पाउडर क्रीम लगाकर इंदिरा तैयार हो गईं। उस दिन तो स्वामी जी ने कुछ नहीं कहा। संत आदमी थे। लेकिन अगले दिन फिर वही गत। बिना नहाए-धोए इंदिरा तैयार हो गईं।'
आखिर क्यों विवेकानंद ने इंदिरा गांधी के साथ शादी से किया इंकार!
8 of 13
इंदिरा गांधी के इस गंदे स्वभाव को देखकर स्वामी जी बोले, 'देखिए आपके और हमारे व्यवहार में बहुत अंतर है। हम आपसे शादी नहीं कर सकते।'
आखिर क्यों विवेकानंद ने इंदिरा गांधी के साथ शादी से किया इंकार!
9 of 13
स्वामीजी की इस बात पर इंदिरा तुरंत रोते-बिलखते हुए भारत वापसी की तैयारी करने लगीं। वापस आकर उन्होंने नेहरू को बताया कि स्वामीजी ने उनके साथ शादी से इंकार कर दिया है। तब जाकर उनकी शादी फिरोज गांधी से हुई।
आखिर क्यों विवेकानंद ने इंदिरा गांधी के साथ शादी से किया इंकार!
10 of 13
मास्टरजी ने यह कहानी गांव के लगभग हर रहवासी को सुनाई थी। इतना ही नहीं बलिया और आस-पास के उस दयार में जाने किस स्रोत से यह कहानी थोड़े फेरबदल के साथ चौतरफा फैली हुई है।
आखिर क्यों विवेकानंद ने इंदिरा गांधी के साथ शादी से किया इंकार!
11 of 13
पूरी तरह से अफवाह और झूठ पर आधारित यह कहानी उस इलाके में ऐतिहासिक तथ्य बन चुकी थी। अधिकांश लोगों को इस कहानी की सत्यता पर कोई संदेह नहीं था।
आखिर क्यों विवेकानंद ने इंदिरा गांधी के साथ शादी से किया इंकार!
12 of 13
बाद के समय में जब कुछ पढ़-लिख गए लड़कों ने मास्टरजी की इस कहानी पर सवाल उठाया तो गांव के बड़े-बुजुर्ग और खुद मास्टरसाब कहने लगे, 'बड़े होकर सारा संस्कार भूल गए हो तुम लोग इस तरह बड़े-बुजुर्गों की बात काटकर उनका अपमान कर रहे हो।'
आखिर क्यों विवेकानंद ने इंदिरा गांधी के साथ शादी से किया इंकार!
13 of 13
तथ्य स्वामी विवेकानंद और इंदिरा की शादी की कहानी कितनी फर्जी है इसका प्रमाण यही एकमात्र तथ्य है कि स्वामी विवेकानंद की मृत्यु 4 जुलाई 1902 को हुई जबकि इंदिरा गांधी का जन्म 10 नवंबर 1917 को हुआ। यानी स्वामी जी की मृत्यु के 15 साल बाद इंदिरा गांधी ने इस दुनिया में कदम रखा था।
ये भी पढ़ें: अगर गर्लफ्रेंड में दिखने लगे ये 11 आदतें तो बंद कर दें उससे मिलना सुनसान सड़क पर जब अकेली पड़ गई लड़की तो देखिए क्या हुआ रात में पड़ जाएं अकेली तो इन 10 बातों का जरूर रखें खयाल