फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्क में पेड़ से लटकती मिली युवक की लाश, डीटीसी बसों में तोड़फोड़

विज्ञापन
1 of 5
शाहबाद डेयरी इलाके में सोमवार सुबह एक आर्किटेक्ट की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव पार्क में पेड़ से लटकते हुए मिला। उसके पास से कोई सुइसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस इसे खुदकुशी का मामला मान रही है। वहीं परिवार वाले इसे हत्या बता रहे हैं। आर्किटेक्ट की मौत से गुस्साए लोगों ने सोमवार सुबह सड़क जाम कर जमकर बवाल काटा और सात बसों पर पथराव कर उनके शीशे तोड़ दिए। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा।
विज्ञापन

पार्क में पेड़ से लटकती मिली युवक की लाश, डीटीसी बसों में तोड़फोड़

2 of 5
पुलिस के अनुसार, सुधीर (23) परिजनों के साथ शाहबाद डेयरी क्षेत्र के डी ब्लॉक में रहता था। उसने आर्किटेक्ट का डिप्लोमा किया था और फिलहाल बेरोजगार था। उसके पिता चरण सिंह प्रॉपर्टी डीलिंग करते हैं। परिजनों के मुताबिक ,शनिवार देर रात करीब ढाई बजे पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने सुधीर का शव पार्क में पेड़ से लटके होने की जानकारी परिवार वालों को दी।
विज्ञापन

पार्क में पेड़ से लटकती मिली युवक की लाश, डीटीसी बसों में तोड़फोड़

3 of 5
मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव को पेड़ से नीचे उतारा और घटना की जानकारी पुलिस को दी। परिवार वालों ने पुलिस को बताया कि रात में खाना खाने के बाद सभी लोग सो गए थे। सुधीर को किसी ने घर से बुलाकर उसकी हत्या की है और उसके शव को पेड़ से लटका दिया है। उसके पैर जमीन पर टच हो रहे थे।

पार्क में पेड़ से लटकती मिली युवक की लाश, डीटीसी बसों में तोड़फोड़

4 of 5
वहीं पुलिस का कहना है कि सुधीर के शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं है। पुलिस इसे खुदकुशी मान रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा होने की बात कह रही है। पुलिस की इस रवैये से नाराज लोगों ने सोमवार सुबह सड़क जाम कर दिया और वहां से गुजर रही सात बसों पर पथराव कर उसके शीशे तोड़ दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्क में पेड़ से लटकती मिली युवक की लाश, डीटीसी बसों में तोड़फोड़

5 of 5
बवाल बढ़ता देख अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर भेजा गया। पुलिस बल ने हल्का बल प्रयोग कर बवाल कर रहे लोगों को खदेड़ दिया। पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद परिवार वालों ने जाम हटाया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें