फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चचेरे भाई के जन्मदिन में जा रहा था सार्थक, दर्दनाक हादसे में मौत

विज्ञापन
1 of 7
सूर्य नगर फ्लाईओवर के पास तेज रफ्तार कार ने रविवार रात बाइक सवार बीबीए छात्र को टक्कर मार दी। छात्र को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां सोमवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। (सभी फोटो: अमर उजाला, साहिबाबाद)
विज्ञापन

चचेरे भाई के जन्मदिन में जा रहा था सार्थक, दर्दनाक हादसे में मौत

2 of 7
चालक कार को मौके पर छोड़कर भाग गया। हालांकि मृतक छात्र के परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है। बृज विहार में अनुज दुआ पत्नी मीना, बेटे सार्थक (21) और बेटी तान्या के साथ रहते हैं।

विज्ञापन

चचेरे भाई के जन्मदिन में जा रहा था सार्थक, दर्दनाक हादसे में मौत

3 of 7
उनका बेटा सार्थक नोएडा के आईएएस कॉलेज में बीबीए सेकेंड ईयर का छात्र था। रविवार रात करीब साढ़े 10 बजे सार्थक बाइक से इंदिरापुरम निवासी चाचा के बेटे के जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने जा रहा था।

चचेरे भाई के जन्मदिन में जा रहा था सार्थक, दर्दनाक हादसे में मौत

4 of 7
वह सूर्यनगर फ्लाईओवर के पास पहुंचा ही था कि सामने से आ रही कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सार्थक बाइक के साथ कई फीट दूर जाकर गिरा।
विज्ञापन

चचेरे भाई के जन्मदिन में जा रहा था सार्थक, दर्दनाक हादसे में मौत

5 of 7
उसके सिर, हाथ, पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में काफी चोटें आईं। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से डाक्टरों ने उसे मैक्स अस्पताल वैशाली रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

चचेरे भाई के जन्मदिन में जा रहा था सार्थक, दर्दनाक हादसे में मौत

6 of 7
सोमवार सुबह सार्थक ने दम तोड़ दिया। एएसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि परिजनों की ओर से आरोपियों के खिलाफ कोई शिकायत नहीं दी गई है। हालांकि कार को कब्जे में लेकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चचेरे भाई के जन्मदिन में जा रहा था सार्थक, दर्दनाक हादसे में मौत

7 of 7
मृतक के पिता अनुज बृज विहार मार्केट में ही इलेक्ट्रॉनिक्स शॉप चलाते हैं। बेटे की मौत के बाद बृज विहार की पूरी मार्केट बंद रहीं। व्यापारियों ने कहा कि सिर्फ अनुज नहीं पूरे मार्केट के लिए यह दुख का दिन है। उधर, बेटे की मौत के बाद मां मीना और बहन तान्या का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें