फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करोलबाग में गिरी तीन मंजिला इमारत, बेटों समेत मलबे के नीचे दबी बुजुर्ग महिला 

Fri, 29 Jul 2016 01:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
तीन मंजिला इमारत गिरी - फोटो : अमर उजाला
करोलबाग के आर्य समाज रोड इलाके में बृहस्पतिवार शाम तीन मंजिला जर्जर इमारत का एक हिस्सा गिर गया। इसके मलबे के नीचे एक बुजुर्ग महिला और उसके दो बेटे दब गए। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
तीन मंजिला इमारत गिरी - फोटो : अमर उजाला
राहत कर्मियों ने तीनों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां एक की हालत गंभीर है। मलबे के नीचे और लोगों के दबे होने की आशंका को देखते हुए राहतकर्मी मलबा हटाने में लगे रहे। हालांकि रात तक मलबे के नीचे से कोई अन्य नहीं मिला। वहीं, मलबे की चपेट में आने से आधा दर्जन वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं। पुलिस लापरवाही का मामला दर्ज कर जांच कर रही है। 
विज्ञापन

3 of 5
तीन मंजिला इमारत गिरी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक, बृहस्पतिवार शाम करीब 6:30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि आर्य समाज रोड पर एक जर्जर तीन मंजिला मकान का एक हिस्सा गिर गया है। इसके मलबे के नीचे तीन लोग दबे हैं। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, दमकल कर्मी, एमसीडी कर्मी और कैट्स एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई।

4 of 5
तीन मंजिला इमारत गिरी - फोटो : अमर उजाला
राहत कर्मियों ने मलबा हटाकर विद्या देवी (75), उसके बेटे नरेंद्र (57) और सुरेंद्र (55) को घायल अवस्था में बाहर निकालकर जीवनमाला अस्पताल में भर्ती कराया। नरेंद्र की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे गंभीर बीमारी भी है। घटना के दौरान महिला और उसके दोनों बेटे ही घर में थे, जबकि परिवार के अन्य सदस्य बाजार गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तीन मंजिला इमारत गिरी - फोटो : अमर उजाला
मलबे के नीचे अन्य लोगों के दबे होने की आशंका को देखते हुए राहतकर्मी रात तक मलबा हटाने में लगे रहे। हादसे में इमारत के बाहर खड़े करीब आधा दर्जन वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जिसमें कार और बाइक शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें