लिफ्ट में चढ़ते वक्त श्रमिक पवन को करंट लग गया। उसे सनराइज अस्पताल भेज दिया गया, लेकिन इस बीच किसी ने यह अफवाह फैला दी कि लिफ्ट में आग लगने से चार श्रमिक जिंदा जल गए है और अब उनके शव कंपनी प्रबंधन नहीं दे रही है।
विज्ञापन
अफवाह के बाद ओरिएंट क्राफ्ट में मचा बवाल, देखें तस्वीरें
2 of 12
इसके बाद श्रमिकों का पारा सातवें आसमान पर जा पहुंचा। उन्होंने कंपनी के अंदर तोड़फोड़ शुरू कर दी। इस दौरान एक अन्य श्रमिक बसंत हाथ पर शीशा लगने की वजह से घायल हो गया।
विज्ञापन
अफवाह के बाद ओरिएंट क्राफ्ट में मचा बवाल, देखें तस्वीरें
3 of 12
उसे अस्पताल ले जाते वक्त प्लांट में मौजूद श्रमिकों ने साथियों के मरने की अफवाह पर पूरी तरह विश्वास कर लिया गया। उत्पात की सूचना मिलते ही चारों जोन से पुलिसबल व अधिकारी मौके पर पहुंच गए, लेकिन श्रमिकों का हंगामा जारी रहा।
अफवाह के बाद ओरिएंट क्राफ्ट में मचा बवाल, देखें तस्वीरें
4 of 12
उन्होंने पुलिस की मौजूदगी में ही कई गाड़ियों में आग लगा दी। स्थिति नियंत्रण से बाहर होते देख पुलिस आयुक्त नवदीप सिंह विर्क ने खुद मोर्चा संभाला। उनके निर्देश पर सैकड़ों पुलिसकर्मियों ने श्रमिकों को प्लांट के अंदर और बाहर से एक-एक कर खदेड़ना शुरू किया।
विज्ञापन
अफवाह के बाद ओरिएंट क्राफ्ट में मचा बवाल, देखें तस्वीरें
5 of 12
इधर एहतियात के तौर पर अस्पताल के अंदर और बाहर भी कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए। इधर, श्रमिक को करंट लगने में कंपनी की लापरवाही उजागर हुई है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।
विज्ञापन
अफवाह के बाद ओरिएंट क्राफ्ट में मचा बवाल, देखें तस्वीरें
6 of 12
फिलहाल प्लांट को बंद कर दिया गया है। आगामी दिनों में प्लांट बंद होने को लेकर कंपनी प्रबंधन अभी मीटिंग कर रही है। इधर, प्लांट की सुरक्षा को लेकर वहां एक हफ्ते तक रैपिड एक्शन फोर्स (आरपीएफ) को तैनात रखा जाएगा।
विज्ञापन
अफवाह के बाद ओरिएंट क्राफ्ट में मचा बवाल, देखें तस्वीरें
7 of 12
गारमेंट निर्यात कंपनी ओरिएंट क्राफ्ट में करंट की चपेट में आए पवन (19) पर घर की पूरी जिम्मेदारी है। घटना की सूचना मिलते ही उसके ताऊ सीधे अस्पताल पहुंच गए। अस्पताल में पवन को सही सलामत देखकर उन्होंने राहत की सांस ली।
अफवाह के बाद ओरिएंट क्राफ्ट में मचा बवाल, देखें तस्वीरें
8 of 12
कब क्या हुआ- सुबह 9:00 बजे कंपनी में काम करने वाले हेल्पर पवन को लिफ्ट में चढ़ने के दौरान करंट लग गया। सूचना श्रमिकों को मिली।
सुबह 9:30 बजे कंपनी प्रबंधन की मदद से साथी श्रमिक पवन को सनराइज अस्पताल ले गए। इस पर लिफ्ट में आग लगने की अफवाह फैल गई।
अफवाह के बाद ओरिएंट क्राफ्ट में मचा बवाल, देखें तस्वीरें
9 of 12
सुबह 9:35 बजे श्रमिकों ने प्लांट में लगे शीशे तोड़े, जिससे दूसरे श्रमिक बसंत को हाथ पर चोट आई। उसे अस्पताल ले जाता देख श्रमिक अफवाह को सही मान बैठे।
सुबह 9:45 बजे श्रमिकों ने कंपनी प्लांट में अंदर और बाहर पथराव कर दिया। बाहर खड़ी गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया।
अफवाह के बाद ओरिएंट क्राफ्ट में मचा बवाल, देखें तस्वीरें
10 of 12
सुबह 9:50 बजे बवाल की सूचना मिलते ही आरपीएफ टुकड़ी के अलावा काफी संख्या में पुलिस वहां पहुंच गई।
सुबह 10:30 बजे: सनराइज अस्पताल के बाहर श्रमिकों की भीड़ एकत्र हो गई। बवाल की आशंका के मद्देनजर पुलिस ने श्रमिकों को अस्पताल से दूर खदेड़ा।
अफवाह के बाद ओरिएंट क्राफ्ट में मचा बवाल, देखें तस्वीरें
11 of 12
सुबह 12:15 बजे: पुलिस आयुक्त पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने मोर्चा संभाला। प्लांट के अंदर और बाहर भारी संख्या में पुलिसबल तैनात कर दिया गया।
सुबह 12:30: डॉक्टरों ने दोनों घायल श्रमिकों की हालत खतरे से बाहर बताई।