फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रहस्य बनी भूतों के पीछे भागने वाले गौरव की मौत, अदृश्य शक्ति पर कर रहा था काम 

Mon, 11 Jul 2016 10:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
गौरव तिवारी - फोटो : फेसबुक
अदृश्य शक्ति व आत्मा होने पर खोज का दावा करने वाले व इंडियन पैरानॉर्मल सोसाइटी के संस्थापक गौरव तिवारी (32) की मौत का रहस्य बरकरार है। घटनास्थल से मिले चुन्नी और गौरव के गर्दन पर निशान होने से पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है। हालांकि, वह अन्य पहलुओं पर भी जांच करने की बात कह रही है। वहीं, पिता का दावा है कि गौरव किसी अदृश्य शक्ति द्वारा अपनी ओर खींचने की बात कहता था। 
विज्ञापन

2 of 10
गौरव तिवारी - फोटो : फेसबुक
ऐसे में पुलिस अब गौरव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।  बता दें कि  गत बृहस्पतिवार को गौरव बाथरूम में अचेत मिला था। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। 
 
विज्ञापन

3 of 10
गौरव तिवारी - फोटो : फेसबुक
पुलिस अधिकारी का कहना है कि गौरव अपने परिजनों का इकलौता संतान था। गौरव की इसी वर्ष जनवरी में शादी हुई थी। गौरव का परिवार अभी सदमे में हैं। इसलिए पुलिस अभी परिवार पर पूछताछ के लिए दबाव नहीं बना रही है। 
 

4 of 10
गौरव तिवारी - फोटो : फेसबुक
क्या हुआ था 6 जुलाई को-
गौरव 6 जुलाई को काम के सिलेसिले में जनकपुरी गया। वहां से देर रात करीब डेढ़ बजे घर लौटा। खाना खाने के बाद वह सो गया। सुबह करीब साढ़े नौ बजे सोकर उठा और बाथरूम चला गया। वह बाथरूम में काफी देर तक रहा। 
 
विज्ञापन

5 of 10
गौरव तिवारी - फोटो : फेसबुक
करीब 11 बजे अचानक बाथरूम में जोरदार आवाज सुनकर गौरव के माता-पिता और पत्नी ने दरवाजा खटखटाया। लेकिन, अंदर से कोई आवाज नहीं आने पर दरवाजा तोड़ दिया। गौरव फर्श पर अचेत पड़ा था। उसके गले में चुन्नी बंधी थी। जबकि, दूसरा सिरा कपड़ा रखने वाली रॉड से बंधा था। परिवार वाले तुरंत उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन

6 of 10
गौरव तिवारी - फोटो : फेसबुक
एक दिन पूर्व पत्नी से हुई थी कहासुनी
जिला पुलिस उपायुक्त सुरेंद्र कुमार ने बताया कि परिजनों ने किसी तरह की शंका जाहिर नहीं की है। घटना के एक दिन पहले पत्नी से मामूली कहासुनी की बात सामने आई है। इस दौरान गौरव ने अपने मोबाइल को जमीन पर पटक दिया था। पुलिस का कहना है कि कहासुनी के बाद गौरव खुदकुशी कर ले, इसकी संभावना नहीं है। 
 
विज्ञापन

7 of 10
गौरव तिवारी - फोटो : फेसबुक
आर्थिक अभाव भी खुदकुशी का कारण नहीं-
गौरव आर्थिक रूप से भी कमजोर नहीं था। वह अमेरिका में कामर्शियल पायलट था। इसके साथ ही उसने अमेरिका में अदृश्य शक्ति का कोर्स किया। दस साल पहले वह भारत आ गया। उसने करीब छह हजार ऐसे जगहों पर गया, जहां अदृश्य शक्ति के बारे में वैज्ञानिक अध्ययन किया जा सके। 

8 of 10
गौरव तिवारी - फोटो : फेसबुक
वह कई टीवी सीरियल सन्नी लियोनी के साथ हंटेड वीक, रणविजय के साथ एमटीवी गर्ल्स नाइट आउट, भूत आया और फीयर फाइल्स के अलावा फिल्मों 16 दिसंबर और टैंगो चार्ली का हिस्सा रहा था। इसके साथ ही उसके पिता उदय तिवारी अमेरिकन कंपनी में निदेशक के पद पर कार्यरत हैं। पुलिस की मानें तो आर्थिक अभाव भी गौरव के खुदकुशी का कारण नहीं हो सकता। फिलहाल, पुलिस मौत के असल कारणों को ढ़ूंढने का प्रयास कर रही है।

9 of 10
गौरव तिवारी - फोटो : फेसबुक
मौत की वजह कोई प्रयोग तो नहीं-
आत्मा व भूत प्रेत व रहस्यमयी दुनिया पर अध्ययन करने वाला गौरव इन दिनों अदृश्य शक्ति की बात कर रहा था। उसके पिता ने बताया कि एक माह पूर्व गौरव ने अपनी पत्नी से कहा था कि कोई अदृश्य शक्ति उसे अपनी ओर खींच रही है। 
विज्ञापन

10 of 10
गौरव तिवारी - फोटो : फेसबुक
वह रोकने का पूरा प्रयास कर रहा है, लेकिन वह इसमें सक्षम नहीं हो पा रहा है। हालांकि, पत्नी ने उसके इस बात को गंभीरता से नहीं लिया। आशंका है कि इसी सब को लेकर वह कोई प्रयोग कर रहा हो। जिंदगी और मौत के बीच के फासले का अनुभव करने के दौरान उसके गले में फंदा कस गया हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें