नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर यूपी के फिरोजबाद जिले में प्रदर्शन के दौरान दिल्ली रेफर किए गए तीन घायलों की मौत हो गई है। बीते 24 दिसंबर को मोहम्मद शफीक (40) और 22 दिसंबर को मुकीम (20) को सफदरजंग अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में भर्ती कराया गया था, जबकि 30 वर्षीय मोहम्मद हारून को एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
2 of 5
मार्च करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला।
तीनों ही घायलों को तत्काल चिकित्सा देते हुए आईसीयू में भर्ती किया गया। एम्स ट्रामा सेंटर के एक डॉक्टर ने बताया कि बृहस्पतिवार को मोहम्मद हारून ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। उसकी गर्दन पर गोली लगी थी।
विज्ञापन
3 of 5
प्रदर्शन के दौरान की तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
हालांकि गोली कैसे और किसकी लगी? इसकी पुष्टि नहीं की है। इसी तरह सफदरजंग अस्पताल की ओर से भी दोनों घायलों की मौत को लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है।
4 of 5
उपद्रवियों ने कई वाहन फूंके
- फोटो : अमर उजाला
डॉक्टरों का कहना है कि दोनों ही गंभीर रूप से घायल थे। गोली लगने से चोटिल हुए थे या नहीं? इस बारे में अस्पताल प्रशासन ने फिलहाल जानकारी देने से इंकार कर दिया है। बीते 20 दिसंबर को फिरोजाबाद जिले में सीएए और एनआरसी को लेकर विरोध प्रदर्शन चल रहा था।
इसी दौरान हुई हिंसा के बाद घायलों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया था, जहां से इन्हें सीधे दिल्ली रैफर किया गया। सफदरजंग अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि 23 दिसंबर को मुकीम ने दम तोड़ दिया था, जबकि बृहस्पतिवार सुबह शफीक की मौत हो गई।