फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसा नहीं थी बॉलीवुड अदाकारा श्रीदेवी की मौत, दिल्ली पुलिस के पूर्व एसीपी की जांच एजेंसी का दावा

Wed, 16 May 2018 09:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
sridevi
दिल्ली पुलिस के पूर्व एसीपी व उनकी निजी जांच एजेंसी ने दावा किया है कि बॉलीवुड अदाकारा श्रीदेवी की मौत महज हादसा भर नहीं थी। श्रीदेवी सोची समझी साजिश का शिकार हुई। पुलिस सॉल्युशन इंडिया नामक निजी जांच एजेंसी ने दुबई के होटल जुमेराह एमिरेट्स टावर्स में जाकर छानबीन के बाद यह बात रविवार को एक प्रेसवार्ता में बताई।
 
विज्ञापन

2 of 7
sridevi
जांच एजेंसी के प्रमुख पूर्व एसीपी वेद भूषण ने दावा किया है कि श्रीदेवी की मौत की जांच बहुत ही लापरवाही से कर जल्द ही दुबई पुलिस निष्कर्ष पर पहुंच गई। इसके पीछे क्या वजह थी और क्या श्रीदेवी की हत्या की गई इस पर जांच एजेंसी ने खुलकर कुछ भी नहीं बोला।
 
विज्ञापन

3 of 7
श्रीदेवी - फोटो : SELF
वेद भूषण का कहना है कि श्रीदेवी देश की बड़ी अदाकारा थी, इसलिए उनकी मौत के रहस्य से पर्दा उठाना चाहिए। जल्द ही मामले की दुबारा जांच के लिए उनकी जांच एजेंसी सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल करने वाली है। 

 

4 of 7
sridevi
पूर्व एसीपी ने बताया कि 24 फरवरी 2018 को एक शादी समारोह में हिस्सा लेने दुबई गई श्रीदेवी की रहस्मय हालात में मौत हो गई थी। मौत के बाद तमाम तरह की अककलें लगाई जाने लगी। किसी ने अधिक शराब पीने की बात की, किसी ने हार्ट अटैक की बात की। लेकिन 26 फरवरी को दुबई की जांच एजेंसियों ने श्रीदेवी की मौत को हादसा बताते हुए नहाने के टब में डूबने से मौत की बात बताई।

 
विज्ञापन

5 of 7
Sridevi
तमाम तरह की बातें सामने आने के बाद पुलिस सॉल्युशन इंडिया की टीम दुबई के उसी होटल में जांच करने पहुंची। होटल जुमेराह एमिरेट्स टावर्स के 2201 नंबर के जिस कमरे में श्रीदेवी रुकी थी, उसके ठीक ऊपर वाले 2208 नंबर के कमरे में उनकी मौत का सीन रिक्रिएट किया गया। जिस टब में श्रीदेवी के डूबने की बात की जा रही थी, उसकी गहराई और लंबाई नापी गई।

 
विज्ञापन

6 of 7
श्रीदेवी
श्रीदेवी की लगाई 5 फुट 6 इंच थी। टब की जांच के बाद पता चला कि जिस टब में श्रीदेवी के डूबने की बात की जा रही है, वहां वह किसी हादसे के दौरान गिरने से नहीं डूब सकती। सीन रिक्रिएट करने के लिए बकायदा उसी लंबाई की एक डमी का इंतजाम कर मौत के काल्पनिक दृश्य को दोहराया गया। यह सब करने के बाद ऐसा लगता है कि वह किसी साजिश का शिकार हुई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Sridevi
वहीं दुबई पुलिस की ओर से जो पोस्टमार्टम रिपोर्ट पेश की गई बस में उसमें श्रीदेवी के डूबने की बात लिखी थी। उनके किसी शरीर के अंग का कोई जिक्र नहीं किया गया था। ऐसे में यह सब तथ्य किसी गहरी साजिश की ओर इशारा कर रहे हैं। वेद भूषण ने बताया कि वह श्रीदेवी के मामले में सच से पर्दा उठाने का पूरा प्रयास करेंगे। इसके लिए वह जल्द ही अपने जांच एजेंसी के जरिये सुप्रीम कोर्ट में मामले की जांच दुबारा करने के लिए याचिका डालेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें