फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'जिस दिन प्रधानमंत्री बनूंगी, उस दिन बेटियों के हक के लिए बदलाव लाउंगी'

Tue, 05 Jul 2016 08:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
अमर उजाला फाउंडेशन के कार्यक्रम में प्रियंका - फोटो : अमर उजाला
मैं जिस दिन प्रधानमंत्री बनूंगी, उस दिन बेटियों के हक के लिए बदलाव लाउंगी। बेटियों को बंदिशों में बांधने की बजाय समाज बेटे को महिलाओं की इज्जत करने की सीख दें तो शायद फिर कभी कोई परिवार बेटी को घर से बाहर भेजने या बेटे की तर्ज पर आजादी देने के नाम पर ना-नुकर नहीं करेगा।
विज्ञापन

2 of 6
अमर उजाला फाउंडेशन के कार्यक्रम में प्रियंका - फोटो : अमर उजाला
बेटियों को इसलिए आजादी नहीं मिलती है, क्योंकि भारतीय समाज की धारणा है कि बेटियों या महिलाएं घर की इज्जत होती है। कोई उन्हें कुछ कह दें तो बदनामी होगी। इससे ही भेदभाव शुरू होता है और इसी माइंडसेट को बदलने की जरूरत है। बेटी को एक मौका तो दें, सफल होकर आएंगीं। क्योंकि बूंद-बूंद से सागर बनता है।
विज्ञापन

3 of 6
अमर उजाला फाउंडेशन के कार्यक्रम में प्रियंका - फोटो : अमर उजाला
यह बात यूनिसेफ की गुडविल एंबेसडर और अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने यूनिसेफ के फेयर स्टॉर्ट कार्यक्रम में अमर उजाला फाउंडेशन की बेटियों के सवालों के जवाब में कही। दिल्ली में यूनिसेफ ने फेयर स्टॉर्ट अभियान का आगाज किया। इस मौके पर फिल्म भी प्रदर्शित की गयी, जिसमें अमीर और गरीब परिवारों की महिलाओं व बच्चों के पालन पोषण से लेकर स्कूल जाने की कहानी बयां की गयी है।

4 of 6
अमर उजाला फाउंडेशन के कार्यक्रम में प्रियंका - फोटो : अमर उजाला
यूनिसेफ के फेयर स्टॉर्ट अभियान की तर्ज पर  अमर उजाला फाउंडेशन भी बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को आगे बढ़ा रहा है। इसी के तहत अमर उजाला फाउंडेशन विभिन्न राज्यों की बेटियों को आगे बढ़ाने के सहयोग करेगा। इससे पहले यूनिसेफ के भारत में प्रतिनिध लूइस जार्ज ने बताया कि ताजा रिपोर्ट के मुताबिक भारत में 61 लाख बच्चे बीच में स्कूल छोड़ चुके हैं। करीब एक करोड़ बच्चों का बचपन मजदूरी में दब गया है।

 
विज्ञापन

5 of 6
अमर उजाला फाउंडेशन के कार्यक्रम में प्रियंका - फोटो : अमर उजाला
वहीं, 3,500 बच्चे रोजाना 5 साल की उम्र तक पहुंचने से पहले ही मर जाते हैं। जबकि औसतन 22.2 लाख लड़कियों की हर साल जल्दी शादी कर दी जाती है। यूनिसेफ  की आम बच्चों के लिए रोल मॉडल छात्रा मीरा भी इस अवसर पर मौजूद थी। मीरा ने कहा कि बेटियों को हम आगे बढ़ाना चाहते हैं लेकिन बेटियों में आत्मविश्वास जगाए बिना कुछ संभव नहीं है। यह आत्मविश्वास सिर्फ अभिभावक ही ला सकते हैं। बेटियों को पढ़ाना इसलिए भी जरूरी है कि बेटी पढ़ेगी तो परिवार आगे बढ़ेगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अमर उजाला फाउंडेशन के कार्यक्रम में प्रियंका - फोटो : अमर उजाला
प्रियंका चोपड़ा ने मीरा की बात सुनकर कहा कि उन्हें उस समय ही याद आई जब मैं मिस इंडिया बनी थी। प्रियंका ने कहा कि थैंक्स मुझे वर्षों के बाद मिस इंडिया प्रतियोगिता का दिन याद दिलाने के लिए। आपका आत्मविश्वास देखने के बाद मुझे अपना वो आत्मविश्वास  याद आया, जब मैं स्टेज पर थी। मेरे पेरेंट्स ने मेरे भाई के समान मुझे  आजादी दी। पापा ने हमेशा आगे बढने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें