ओखला से आप विधायक अमानतुल्लाह की गिरफ्तारी का पता चलते ही समर्थक भारी संख्या में जामिया नगर थाने के बाहर नारेबाजी की।हालात को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल बुलाया गया। इसके बाद में समर्थक सरिता विहार-नोएडा रोड पर पहुंच गए। वहां सड़क के दोनों कैरेज-वे पर जाम लगा दिया। ऐसे में दिल्ली से नोएडा आने-जाने वाले लोगों को दिक्कत हुई।
विज्ञापन
2 of 8
आप विधायक के समर्थकों का हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
सुबह करीब 10.30 बजे आम कार्यकर्ताओं ने जामिया नगर थाने का घेराव किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि महिला ने अमानत पर पुलिस के कहने पर झूठे आरोप लगाए हैं। लोगों में इस बात की नाराजगी ज्यादा थी कि पुलिस बता नहीं रही थी कि वह अमानत को कहां ले गई है। काफी देर हंगामा और नारेबाजी करने के बाद करीब 11.45 बजे सैकड़ों लोग सरिता-विहार नोएडा रोड पर पहुंच गए और जाम लगा दिया।
विज्ञापन
3 of 8
आप विधायक के समर्थकों का हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
यहां भी जमकर नारेबाजी की गई। हालात को देखते हुए पुलिस बल मौके पर बुलाया गया। जाम में कई एंबुलेंस व आपातकालीन गाड़ियां भी फंसी रही। दोपहर करीब 1.30 बजे किसी तरह पुलिस ने समझा-बुझाकर भीड़ को हटाया। इधर, दोपहर बाद पुलिस ने अमानत को सीआर पार्क से मेडिकल कराकर साकेत कोर्ट में पेश किया। यहां भी भारी संख्या में अमानत व आम आदमी पार्टी के समर्थक पहुंच गए और खूब नारेबाजी की। यहां भी भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया। इधर, जब पता चला कि अमानत की जमानत खारिज हो गई है तो लोगों में मायूसी छा गई।
4 of 8
आप विधायक के समर्थकों का हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
अमानत पर आरोप, तीन शिकायतें
जसौला निवासी 35 वर्षीय महिला ने 10 जुलाई को बिजली की शिकायत लेकर ओखला विधायक अमानत के बटला हाउस स्थित घर गई। वहां दरवाजा खटखटाने पर करीब 22-23 साल का एक युवक बाहर निकला और उसने महिला के साथ बदसलूकी की। आरोप है कि यह सब विधायक के कहने पर किया गया। जामिया नगर थाने में इसकी शिकायत की गई। 19 जुलाई को पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
5 of 8
आप विधायक के समर्थकों का हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
महिला ने 22 जुलाई को साकेत कोर्ट में 164 के बयान में आरोप लगाया कि विधायक ने न्यू फ्रेंड्स कालोनी में उन्हें कार से कुचलने का प्रयास किया। विधायक उस समय कार में मौजूद थे। इसके बाद उनके समर्थकों ने जसौला स्थित उनके घर पर पीछा कर धमकाया। तभी उसने न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी और सरिता विहार में अलग-अलग शिकायत दी।
विज्ञापन
6 of 8
गिरफ्तार आप विधायक अमानतुल्लाह खान
- फोटो : अमर उजाला
छानबीन करेगी जामिया नगर पुलिस
पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 19 जुलाई को जामिया नगर थाने में महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया था। अब महिला की ओर से आई न्यू फ्रेंड्स कालोनी और सरिता विहार थाने में शिकायत पर पुराने मामले में 308(गैर-इरादतन हत्या के प्रयास) और 354 (छेड़छाड़) की सेक्शन जामिया नगर थाने में ही जोड़ दिया गया है। महिला के सारे आरोपों की छानबीन जामिया नगर थाना पुलिस करेगी। फिलहाल, महिला की सुरक्षा के लिए उसको एक सुरक्षाकर्मी देने के अलावा उसके घर के आसपास निगरानी भी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
7 of 8
आप विधायक के समर्थकों का हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
महिला ने वीडियो क्लीपिंग को गलत बताया
विधायक अमानतुल्लाह खां द्वारा शनिवार को दिखाई गई वीडियो क्लिपिंग को पीड़ित महिला ने झूठा बताया है। उसका कहना है कि उस पर पुलिस या किसी अन्य का कोई दबाव नहीं है। जो उसके साथ हुआ है, उसने वह ही कहानी बयां की है। सच्चाई बताने से वह कभी पीछे नहीं हटेगी। बता दें कि शनिवार को अमानत ने प्रेसवार्ता कर एक वीडियो दिखाया था, जिसमें पीड़ित महिला को यह कहते दिखाया गया था कि उसे झूठी शिकायत के लिए पुलिस ने उकसाया था।
पीड़ित को मिलेगी सुरक्षा: महिला आयोग
राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ललिता कुमार मंगलम ने कहा है अमानतुल्लाह खां मामले में पीड़िता को दिल्ली पुलिस सुरक्षा मुहैया करवाएगी। एक महिला पुलिसकर्मी उसके घर के भीतर उसके साथ और दूसरा पुरुष पुलिसकर्मी उसके घर के बाहर रहेगा। जबकि, आयोग पीड़िता की काउंसलिंग भी कराएगा। ललिता का कहना है कि पीड़िता बहुत डरी हुई है और तनाव में है।