फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन आतंकियों को ढेरकर शहीद हुआ जवान, मासूम ने दी मुखाग्नि तो रोने लगा पूरा गांव

Fri, 10 Nov 2017 01:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
1 of 11
shaheed brahmapal singh - फोटो : अमर उजाला
श्रीनगर के पुलवामा सेक्टर में सोमवार शाम आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए नरसेना क्षेत्र के गांव सौजनारानी निवासी ब्रह्मपाल सिंह को बुधवार को नम आंखों से विदाई दी गई।
विज्ञापन

2 of 11
shaheed brahmapal singh - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान राज्यमंत्री, विधायक, प्रशासनिक अधिकारी व पुलिस अधिकारियों सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। पार्थिव शरीर लेकर पहुंचे सैनिकों ने शहीद को गार्ड ऑफ ऑनर देकर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

3 of 11
shaheed brahmapal singh - फोटो : अमर उजाला
ब्रह्मपाल सिंह पुत्र स्व. सुखपाल सिंह श्रीनगर के पुलवामा सेक्टर में सेना में तैनात थे। वह वर्ष 2004 में सेना में भर्ती हुए थे। सोमवार शाम को आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में ब्रह्मपाल तीन आतंकियों को मारकर शहीद हो गए थे। बुधवार सुबह करीब दस बजे शहीद का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया।

4 of 11
shaheed brahmapal singh
शहीद की पत्नी संगीता व दिव्यांग मां बलवीरी देवी का रो-रो कर बुरा हाल था। वहीं ग्रामीणों ने शहीद के अंतिम संस्कार में पूर्व मुख्यमंत्री को बुलाने की मांग की। मुख्यमंत्री के निर्देश पर गन्ना राज्य मंत्री सुरेश राणा भी शहीद को श्रद्धांजली देने के लिए गांव पहुंच गए। डीएम डा. रोशन जैकब ने शहीद की पत्नी व मां को ढांढस बंधाया व हर संभव मदद का आश्वासन देते हुए शासन की ओर से आया 20 लाख रुपये का चेक शहीद की पत्नी को सौंपा।
विज्ञापन

5 of 11
shaheed brahmapal singh - फोटो : अमर उजाला
गन्ना राज्य मंत्री सुरेश राणा ने परिजनों को आश्वासन दिया कि शासन की ओर से जो भी योजना शहीद के परिवार को दी जा सकती है वह दी जाएगी। आचार संहिता का हवाला देते हुए किसी भी तरह की घोषणा करने में असमर्थता जताई।
विज्ञापन

6 of 11
shaheed brahmapal singh - फोटो : अमर उजाला
सेना के जवानों सहित अन्य लोगों ने कंधा देकर शहीद के पार्थिव शरीर को गंगा घाट माली की मढैया पर लेकर पहुंचे। शहीद के मासूम पुत्र ने मुखाग्नि दी। इस दौरान माहौल और भी गमगीन हो गया।
विज्ञापन

7 of 11
shaheed brahmapal singh - फोटो : अमर उजाला
शहीद को अंतिम विदाई देने के लिए गन्ना राज्य मंत्री सुरेण राणा के साथ डिबाई विधायक डॉ. अनीता राजपूत, स्याना विधायक देवेंद्र सिंह लोधी, अनूपशहर विधायक संजय शर्मा, शिकारपुर विधायक अनिल शर्मा, जिलाधिकारी डा. रोशन जैकब, एसएसपी मुनिराज जी, सीओ स्याना अनविता उपाध्याय, स्याना एसडीएम, ऊंचागांव ब्लॉक प्रमुख विदित चौधरी, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष श्यौपाल सिंह औरंगाबाद के निवर्तमान चेयरमैन राजकुमार लोधी, सांसद भोला सिंह के प्रतिनिधि के रूप में उनके चाचा रतन सिंह, वीरेंद्र राणा सहित क्षेत्र में हजारों की संख्या में पहुंचे लोगों ने शहीद को नम आंखों से अंतिम विदाई दी है।

8 of 11
shaheed brahmapal singh - फोटो : अमर उजाला
शहीद की विधवा को सरकारी नौकरी व बच्चों की पढ़ाई की मांग
शहीद का शव गांव पहुंचने के बाद परिजनों व ग्रामीणों ने गन्ना राज्य मंत्री व डीएम से शहीद ब्रह्मपाल की पत्नी संगीता को सरकारी नौकरी व बच्चों की पढ़ाई का खर्चा दिलाने की मांग की।

9 of 11
shaheed brahmapal singh - फोटो : अमर उजाला
उसके बाद मंत्री व डीएम ने हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

10 of 11
shaheed brahmapal singh
राज्य मंत्री को सौंपा ज्ञापन
ग्रामीणों ने गन्ना राज्य मंत्री को ज्ञापन सौंपा जिसमें उन्होंने मांडू आश्रम पर पुल निर्माण की मांग की।
विज्ञापन

11 of 11
shaheed brahmapal singh
साथ ही उन्होंने कहा कि पुल को शहीद के नाम पर बनाया जाए। इस पर राज्य मंत्री ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें