फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैमरों में कैद न हो वारदात इस बात का ध्यान रख पीजी की पांचवीं मंजिल से फेंका था उसे

Fri, 07 Jul 2017 04:14 PM IST
गौरव चौधरी/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
1 of 11
man thrown from 5th floor in gurugram - फोटो : अमर उजाला
बुधवार देर रात नाथूपुर गांव में पीजी में रहने वाले नैनीताल के रहने वाले 20 वर्षीय छात्र को पांचवीं मंजिल से फेंक कर हत्या करने की घटना को बड़ी ही चालाकी से अंजाम दिया।
विज्ञापन

2 of 11
man thrown from 5th floor in gurugram - फोटो : अमर उजाला
हत्यारों ने इस बात का पूरा ख्याल रखा कि उनकी ये वारदात कैमरे में कैद न होने पाए। यही कारण है कि हत्यारे ने पीजी के पिछली साइड में ले जाकर घटना को अंजाम दिया। अब पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है।
विज्ञापन

3 of 11
man thrown from 5th floor in gurugram - फोटो : अमर उजाला
कमरे में मौजूद छात्र किशन देवपा ने बताया कि पीजी मालिक और उनके साथियों नेे शिकायत करने वाले छात्रों के कमरे के जबरन दरवाजे खुलवाये और पीजी में दूसरी ओर ले गए। जहां पर कैमरे नहीं लगे हुए थे।

4 of 11
man thrown from 5th floor in gurugram - फोटो : अमर उजाला
छात्र का आरोप है कि आरोपियों ने उसे लाठी-डंडे से पीटना शुरू कर दिया।  जिसके बाद  छात्र भागने लगे तो पीजी संचालक छात्रों को पिछली ओर ले गया और दोबारा से  मारना-पीटना चालू कर दिया। इसके बाद रमेश की पिटाई करते हुए उसे बालकनी से धक्का दे दिया। जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

5 of 11
man thrown from 5th floor in gurugram - फोटो : अमर उजाला
संचालक और उसके साथियों ने 15 छात्रों को पीटा नैनीताल के छात्र रवि ने बताया कि बुधवार रात को कुछ लोग आए और जबरदस्ती दरवाजा खोल कर बाहर जाने को कहा। कुछ ही देर में संचालक के कई साथी वहां पहुंच गए। इसके बाद पांचवीं मंजिल पर तीन कमरों में रहने वाले 15 छात्रों को मारना पीटना शुरू कर दिया। जिसमें गंभीर रूप से रवि, नीरज, हरीश, कमल और किशन को चोटें आई हैं।
विज्ञापन

6 of 11
man thrown from 5th floor in gurugram - फोटो : अमर उजाला
वारदात के बाद  पीजी खाली कर चले गए लोग बुधवार को पीजी में छात्र को बालकनी से फेंक कर हत्या करने के बाद वहां दहशत का माहौल है। ज्यादातर कमरों में ताले लगे हुए हैं। जो कुछ मौके पर मिले वह डर के कारण कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन

7 of 11
man thrown from 5th floor in gurugram - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली से बच्चों को लेने आए रिश्तेदार दिल्ली के रहने वाले दिनेश कुमार अपने रिश्तेदार के बच्चों को पीजी से लेने आए। क्योंकि उनके दोनों बच्चे भी पानी, बिजली और खाने की समस्या से परेशान हैं। कुछ दिन पहले भी दिनेश कुमार ने पीजी मालिक से बच्चों की शिकायत की थी।  दिनेश का कहना है कि शिकायत करने पर पीजी संचालक ने उन्हें भी धमकाया था। 

8 of 11
man thrown from 5th floor in gurugram - फोटो : अमर उजाला
पिता ने कहा पढ़ने भेजा था मरने नहीं नाथुपुर में स्थित पीजी में बेटे की मौत की सूचना के बाद बृहस्पतिवार को पिता रतन सिंह गुरुग्राम पहुंचे और घटना की जानकारी ली। रतन सिंह फौज से सेवानिवृत हैं। उनके पांच बच्चे हैं। तीन बेटियां और दो बेटे हैं। रमेश सबसे छोटा बेटा है। रतन सिंह ने घर में रमेश की मौत के बारे में नहीं बताया है।

9 of 11
man thrown from 5th floor in gurugram - फोटो : अमर उजाला
डीएलएफ फेज-3 चौकी पहुंचे इंस्टीट्यूट प्रबंधकों से रतन सिंह ने कहा कि बेटे को पढ़ाने के लिए भेजा था मरने के लिए नहीं।  पिता रतन सिंह ने इंस्टीट्यूट प्रबंधकों पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब पीजी संचालक की शिकायत छात्रों ने की तो आपने कोई कार्रवाई क्यों नहीं की। रतन सिंह ने इंस्टीट्यूट प्रबंधकों  पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उन्हें बेटे की मौत का जिम्मेदार बताया। जबकि इंस्टीट्यूट प्रबंधक कुछ भी कहने से कतरा रहे हैं।

10 of 11
man thrown from 5th floor in gurugram - फोटो : अमर उजाला
छात्र के कमरे में फैला है सामान पीजी के कमरा नंबर 502 में सामान फैला हुआ था। उसे देखने से साफ जाहिर होता है कि रात में कमरे में जरूर हाथापाई हुई होगी। जबकि पीजी में  रहने वाले नैनीताल के छात्र पीजी को खाली कर चले गए हैं। पीजी में घटना होने के बाद से वहां का माहौल शांत है। सुबह लोगों को नाश्ता नहीं मिला है। आसपास के लोग कुछ बोलने से कतरा रहे हैं।
विज्ञापन

11 of 11
man thrown from 5th floor in gurugram - फोटो : अमर उजाला
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई सारे फैक्चर दोपहर में पुलिस ने छात्र रमेश का पोस्टमार्टम कराया जिसमें डॉक्टर दीपक माथुर ने बताया कि छात्र के शरीर में कई फैक्चर होने के कारण मौत हुई है। पोस्टमार्टम के बाद  शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें