फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्स रैकेट पकड़े जाने पर सपा नेता के जिस होटल को किया बंद, वहां हुआ और भी खतरनाक काम

Fri, 07 Jul 2017 09:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
1 of 7
sp leader hotel - फोटो : अमर उजाला
सत्ता भले ही चली गई हो मगर एक सपा नेता की हनक अब तक नहीं गई। जिला प्रशासन की ओर से तीन माह पहले लगाई गई सील तोड़कर सपा नेता ने होटल का संचालन फिर से शुरू कर दिया।
विज्ञापन

2 of 7
sp leader hotel - फोटो : अमर उजाला
इसकी भनक पुलिस प्रशासन को लगी तो डीएम मिनिस्ती एस. के निर्देश पर बुधवार को सपा नेता समेत दो हटलों को कुर्क और सील कर दिया गया। दोनों होटल संचालकों पर अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

3 of 7
sp leader hotel - फोटो : अमर उजाला
सूबे में भाजपा सरकार बनने के तुरंत बाद 20 मार्च को पुलिस ने बजरिया के होटल आर्य दीप और होटल देवेंद्र पर छापेमारी करते हुए रंगरलियां मना रहे 51 जोड़ों को रंगे हाथ पकड़ा था। पुलिस ने होटल आर्य दीप के मालिक व सपा नेता और होटल देवेंद्र के मालिक पर रिपोर्ट दर्ज करते हुए सीलिंग की कार्रवाई की।

4 of 7
sp leader hotel - फोटो : अमर उजाला
आरोप है कि कुछ दिन पहले सपा नेता ने प्रशासन की सील तोड़ी और होटल संचालन शुरु कर दिया। इसके बाद दूसरे होटल के मालिक ने भी सील तोड़कर होटल संचालन शुरू कर दिया। मामले की जानकारी प्रशासन को पहुंची तो डीएम ने तुरंत दोनों होटलों को सील करने के निर्देश दे दिए। ऐसे में सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार दुबे के निर्देशन में बुधवार को पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो होटलों में भगदड़ मच गई।
विज्ञापन

5 of 7
sp leader hotel - फोटो : अमर उजाला
टीम ने तुरंत होटल मैनेजरों को हिरासत में लिया। इसके बाद होटलों की कुर्की कर उन पर ताला लगा दिया गया। सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप दूबे ने बताया कि 13 जून को इंस्पेक्टर कोतवाली ने लिखित में जानकारी दी कि दोनों होटलों को सील तोड़कर संचालित किया गया है।
विज्ञापन

6 of 7
sp leader hotel - फोटो : अमर उजाला
जांच आख्या में लिखा कि होटल की रजिस्टर में एक से दो घंटे की एंट्री भी मिली। ऐसे में इंस्पेक्टर की जांच पर 3 जुलाई को अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत होटल को कुर्क करने का आदेश दिया गया। उसी के आधार पर बुधवार जिलाधिकारी के निर्देश पर होटलों को कुर्क कर सीलिंग की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
sp leader hotel - फोटो : अमर उजाला
एक साल तक नहीं हो सकेगा संचालन
दरअसल, अभी तक दोनों होटल सील थे। संचालक अगर यह साबित कर देते कि वे होटलों को मानकों के अनुरुप चलाएंगे तो सील खोली जा सकती थी, मगर होटलों की सील तोड़कर अवैध रूप से इनका संचालन किया गया। सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार दूबे ने बताया है कि अब एक साल तक होटलों का संचालन नहीं हो सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें