फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: ऐसे भी आ सकती है मौत, यकीन करना मुश्किल

विज्ञापन
1 of 4
विजय विहार के बुध विहार इलाके में सोमवार दोपहर ईंट से लदा एक टेंपो पलट गया। इसमें दबने से दीपक (14) की मौत हो गई। घटना के बाद लोगों ने टेंपो में तोड़फोड़ की और पुलिस पर पथराव कर दिया। इसमें एक सबइंस्पेक्टर ईश्वर सिंह और दो कैटस एंबुलेंस के कर्मचारी अजय शर्मा और संजय कुमार घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को छुट्टी दे दी गई है। मामला दर्ज कर पुलिस आरोपी चालक को तलाश रही है। (सभी फोटोः अमर उजाला)
Trending Videos
विज्ञापन

PHOTOS: ऐसे भी आ सकती है मौत, यकीन करना मुश्किल

2 of 4
बाहरी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त विक्रमजीत सिंह ने बताया कि मूलत: बिहार निवासी दीपक कुछ दिन पहले बुध विहार के शर्मा कॉलोनी में रहने वाले अपने मौसा मलिक पासवान के घर आया था। सोमवार दोपहर सूचना मिली कि बुध विहार फेज-2 में ईंट से लदा टेंपो पलट गया है। जिसके नीचे एक लड़का दब गया है।
विज्ञापन

PHOTOS: ऐसे भी आ सकती है मौत, यकीन करना मुश्किल

3 of 4
पुलिस ने पाया कि पिछला हिस्सा नाले में जाने की वजह से वाहन पलट गया। दीपक वहीं मौजूद था। पुलिस ने टेंपो हटाकर किशोर को निकालने की कोशिश की लेकिन तब तक काफी लोग जमा हो गए। लोगों ने गाड़ी में तोड़फोड़ की और पुलिस पर पथराव करने लगे। इसमें ईश्वर सिंह के अलावा अजय और संजय घायल हो गए। जिले के आला पुलिस अधिकारी ने लोगों को शांत करवाया।
विज्ञापन

PHOTOS: ऐसे भी आ सकती है मौत, यकीन करना मुश्किल

4 of 4
जानकारी मिलने के बाद कैट्स एंबुलेंस लेकर संजय और अजय पहुंचे, लेकिन पथराव की वजह से दोनों घायल हो गए। पुलिस क्षतिग्रस्त एंबुलेंस और कैट्स कर्मियों को लेकर विजय विहार थाने पहुंची। जहां एक अन्य मामले में थाने आए शख्स को हार्ट अटैक हो गया। कर्मियों ने तुरंत उसे दवा दी और फिर टूटे हुए एंबुलेंस में ऑक्सीजन लगाकर उसे अंबेडकर अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें