दिल्ली विश्वविद्यालय में च्वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम (सीबीसीएस) के तहत शुरू हुआ नया शैक्षणिक सत्र का पहला दिन कई छात्रों के लिए काफी यादगार रहा। दरअसल, कुछ कॉलेजों में शिक्षकों के बजाय खुद कुलपति ने पहुंचकर छात्रों की क्लास ली। (सभी फोटोः अमर उजाला, नई दिल्ली)
विज्ञापन
वाइस चांसलर के एग्जाम में पहले ही दिन फेल हुए डीयू के फ्रेशर्स
2 of 12
पहले दिन छात्रों से दोस्ती करने पहुंचे कुलपति प्रो. दिनेश सिंह को अपने बीच पाकर छात्र भी काफी उत्साहित नजर आए।
विज्ञापन
वाइस चांसलर के एग्जाम में पहले ही दिन फेल हुए डीयू के फ्रेशर्स
3 of 12
डीयू में पहले दिन कुलपति प्रो. दिनेश सिंह अपनी टीम के साथ छात्रों से सीधे रू-ब-रू होने के लिए नॉर्थ कैंपस स्थित आईपी कॉलेज और साउथ कैंपस के रामलाल आनंद, आर्यभट्ट व एआरएसडी कॉलेज के दौरे पर निकले। छात्रों के बीच जाकर उनसे पूछा, आप किस कोर्स में हैं? यह कोर्स क्यों चुना? जीवन में क्या करना चाहते हैं? कॉलेज में पहला दिन कैसा रहा, कोई दिक्कत तो नहीं है?
वाइस चांसलर के एग्जाम में पहले ही दिन फेल हुए डीयू के फ्रेशर्स
4 of 12
कुलपति प्रो. सिंह अपनी टीम डायरेक्टर साउथ कैंपस प्रो. उमेश राय, डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो जे.एम खुराना और ज्वाइंट डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. मलय नीरव के साथ अपने कार्यालय से कॉलेजों के दौरे पर निकले।
विज्ञापन
वाइस चांसलर के एग्जाम में पहले ही दिन फेल हुए डीयू के फ्रेशर्स
5 of 12
कुलपति सुबह 9:45 बजे सबसे पहले नॉर्थ कैंपस स्थित आईपी कॉलेज पहुंचे। उस समय ऑडिटोरियम में ओरिएंटेशन कार्यक्रम में नए छात्रों का स्वागत हो रहा था। वहां उन्होंने छात्राओं को तीन साल की पढ़ाई के लिए ऑल द बेस्ट कहा। आईपी कॉलेज को पुराना व मशहूर कॉलेज बताते हुए इसमें पढ़ने का लाभ उठाने की सलाह दी। इस बीच वह कुछ कक्षाओं में भी गए। उन्होंने कॉलेज की एक लैब में संसाधनों की कमी को देखते हुए लैब के लिए आर्थिक सहायता देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
वाइस चांसलर के एग्जाम में पहले ही दिन फेल हुए डीयू के फ्रेशर्स
6 of 12
कुलपति का अगला पड़ाव साउथ कैंपस स्थित रामलाल आनंद कॉलेज रहा। बारिश के बावजूद यहां छात्र-छात्राओं की काफी भीड़ थी। छात्रों ने पीले फूल देकर उनका स्वागत किया। यहां कुलपति ने अपने कॉलेज के पहले दिन को याद किया। कॉलेज में ओरिएंटेशन कार्यक्रम के दौरान उन्होंने छात्रों से कहा कि दाखिला लेने पर इस अवसर पूरा लाभ उठाएं। कॉलेज की यात्रा को आनंददायक बताते हुए इसे जी भर कर जीने की सलाह दी। कॉलेज परिसर में घूमते हुए उन्होंने कुछ जगह सफाई की कमी देखी, जिस पर कहा कि साफ-सफाई के लिए जरूरी है कि युवा पीढ़ी स्वच्छता के साथ जुड़े। उम्मीद जताई कि कॉलेज में स्वच्छता अभियान समिति होगी।
विज्ञापन
वाइस चांसलर के एग्जाम में पहले ही दिन फेल हुए डीयू के फ्रेशर्स
7 of 12
कुलपति ने पाया कि कॉलेज में छात्रों को टाइम टेबल की जानकारी नहीं थी। इस पर उन्होंने कॉलेज प्रिंसिपल डॉ विजय कुमार शर्मा को पहले से ही टाइम टेबल बताने का अनुरोध किया, जिससे कि छात्रों की पढ़ाई का नुकसान न हो। उन्होंने कहा कि सेमेस्टर सिस्टम में टाइम टेबल काफी महत्वपूर्ण है। इस पर प्रिंसिपल ने कुलपति को आश्वस्त किया कि वह छात्रों को टाइम टेबल बताने के साथ ही कॉलेज वेबसाइट पर भी अपलोड कर देंगे।
वाइस चांसलर के एग्जाम में पहले ही दिन फेल हुए डीयू के फ्रेशर्स
8 of 12
रामलाल आनंद ईवनिंग से पहली बार मर्निंग बने आर्यभट्ट कॉलेज कॉलेज में कक्षाओं में पहुंच गए। सबसे पहले राजनीति शास्त्र ऑनर्स की हो रही क्लास में पहुंचे, जहां उन्होंने छात्रों से पूछा कि उन्होंने राजनीति में क्यों दाखिला लिया है। उन्होंने छात्रों से आर्यभट्ट के संबंध में सवाल पूछे। आर्यभट्ट क्यों महान हैं? आर्यभट्ट का कदंब के पेड़ से क्या लेना देना है। उन्होंने छात्रों से कहा कि इन सवालों की जानकारी एकत्र करें अगले दौरे के समय इनके जवाब लेंगे।
वाइस चांसलर के एग्जाम में पहले ही दिन फेल हुए डीयू के फ्रेशर्स
9 of 12
कुलपति की सबसे रोचक क्लास आत्मा राम सनातन धर्म कॉलेज में रही। यहां ओरिएंटेशन प्रोग्राम चल रहा था। एक छात्रा ने उन पर सवाल दाग दिया कि डीयू में पढ़ने के दौरान उनमें क्या बदलाव आया। इस सवाल पर उन्होंने जवाब दिया कि बदलाव के दो मौके आए हैं। कॉलेज के संसाधन में सुधार पर उन्होंने एक से दो सप्ताह के भीतर खुशखबरी आने की बात कही। वह छात्रों से बात करना चाहते थे, लेकिन समय की कमी के चलते शायरना अंदाज में कहा कि दिल ढूंढता है फुर्सत के वो रात दिन।
वाइस चांसलर के एग्जाम में पहले ही दिन फेल हुए डीयू के फ्रेशर्स
10 of 12
यहां पहुंचे कई अभिभावकों ने कुलपति से लड़कियों के लिए हॉस्टल न होने की परेशानी बताई। इस पर उन्होंने कहा कि जल्द ही इस कॉलेज हॉस्टल बनवाएंगे। वहीं उन्होंने इस बात की जानकारी दी कि नॉर्थ कैंपस में मेट्रो स्टेशन के पास राजीव गांधी हॉस्टल है। हर कॉलेज की छात्राओं के लिए कोटा है। छात्राएं चाहें तो दाखिले के लिए अप्लाई कर सकती हैं।
वाइस चांसलर के एग्जाम में पहले ही दिन फेल हुए डीयू के फ्रेशर्स
11 of 12
बजरंगी भाई जान के गीत ले ले रे सेल्फी ले रे.. गाने का क्रेज डीयू छात्रों पर भी नजर आया। कॉलेजों में पहुंचने पर छात्र कुलपति के साथ सेल्फी खिंचवाने में भी पीछे नहीं रहे। कुलपति ने भी छात्रों को निराश नहीं किया और उनके साथ सेल्फी खिंचवाई।
वाइस चांसलर के एग्जाम में पहले ही दिन फेल हुए डीयू के फ्रेशर्स
12 of 12
आत्माराम सनातन धर्म कॉलेज में हिंदी ऑनर्स के पहले वर्ष के छात्र विशाल ठाकुर ने अपनी लिखी कविताओं की पुस्तक शुरुआती कदम कुलपति को भेंट की। डीयू के इस छात्र की प्रतिभा को देखकर कुलपति भी काफी गदगद हुए।