कार खरीदने से पहले आप तमाम तरह की तैयारी करते हैं। मसलन, पैसों का कहां से इंतजाम होगा? किस बैंक से लोन लेंगे और कार कहां खड़ी की जाएगी? कार खरीदकर घूमने जाने वाले स्थानों की सूची भी पहले ही बन जाती है।
विज्ञापन
2 of 7
डेमो पिक
इससे पहले आपको चोरों की नजर से कार को बचाना जरूरी है। सही उपाय किए जाएं तो कार को सुरक्षित रखने में सफलता मिल सकती है। दरअसल, सोमवार को नोएडा के अजनारा सोसायटी निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर शिवम शुक्ला ने आई-10 स्पोर्ट्ज कार खरीदी थी।
विज्ञापन
3 of 7
डेमो पिक
खरीदकर लाने के तीन घंटे में ही उनकी कार चोरों ने उठा ली। हालांकि, कार शोरूम से बाहर तभी निकलती है, जब उसका बिल व इंश्योरेंस हो जाता है। कार के शोर रूम से निकलने के वक्त गेटपास भी बनता है। ऐसी स्थिति में कार चोरी हो जाती है तो इंश्योरेंस मिलने में कोई दिक्कत नहीं होती। चूंकि अब ऑनलाइन पैसे जमा करने की भी व्यवस्था है, इससे नंबर भी शीघ्र मिल जाता है।
4 of 7
car theft
ऑटो एक्सपर्ट संदीप नागर का कहना है कि कार की चाबी में चिप लगी होने से साधारण तरीके से कार को नहीं खोला जा सकता, चोर इतने तेज हैं कि चिप का भी उन्होंने विकल्प निकाल लिया है।
विज्ञापन
5 of 7
कार लूटेरे
- फोटो : Demo Pic
ऐसे में एक्सपर्ट कार की सुरक्षा के लिए ये सुझाव देते हैं-
- शोरूम से कार सड़क पर लाएं तोउसमें गेयर लॉक लगा लें। इससे चोरों के लिए कार जल्दी चोरी करना आसान नहीं होगा। गेयर लॉक को काटने में वक्त लगता है।
- सेंट्रल लॉक भी मामूली चोरी से बचाव करता है। कोई चोर छेड़छाड़ करेगा तो कार में आवाज आने लगेगी। शोर होते ही चोर डरकर भाग जाएंगे।
विज्ञापन
6 of 7
car theft
- फोटो : सोशल मीडिया
- सेंट्रल लॉक और गेयर लॉक लगा होने के बाद भी कार चोरी हो जाती है। ऐसे में जीपीएस लगवाना न भूलें। चोरों की नजर जीपीएस पर नहीं गई तो चोरी होने के बाद उसकी लोकेशन तुरंत ही पुलिस के पास होगी और कार पकड़ी जा सकती है।
- कार चोरों को पकड़ने के लिए एक और उसमें उपाय किया जा सकता है। कार के अंदर एक पुराना मोबाइल सिम सहित साइलेंट मोड में छिपा दें। ऐसी स्थिति में कार की लोकेशन पुलिस आसानी से ले लेगी और चोर पकड़े जा सकते हैं।
- जिस वक्त आप कार खरीद रहे हों तो शो रूम में भीड़ मिलेगी। कुछ लोग आपके पास आकर पूछेंगे कि कितने में कार खरीदी है? क्या-क्या लगवा लिया है? अच्छा हो ऐसे लोगों से सावधान रहें। हो सकता है शो रूम में कार खरीदने के बहाने चोर भी मौके की तलाश कर रहे हों। आप जैसे ही कार से निकलेंगे, वे पीछा करना शुरू कर देंगे और मौका पाते ही कार चोरी कर लेंगे।