दिल्ली महिला आयोग अध्यक्ष पद की नियुक्ति के विवाद पर दिनभर नाटकीय घटनाक्रम चला। कुछ मुददों पर स्वाति यू-टर्न लेती भी नजर आई। दिल्ली महिला आयोग अध्यक्ष पद की नियुक्ति के विवाद पर दिनभर चले नाटकीय घटनाक्रम के बीच स्वाति मालीवाल बृहस्पतिवार को ऑफिस नहीं पहुंचीं।
विज्ञापन
स्वाति ने दिन भर किया बवाल और शाम को लिया 'यू-टर्न'
2 of 12
लेकिन अपने घर पर प्रेस कांफ्रेंस करके आयोग अधिकारी पर नेम प्लेट हटाने, ऑफिस में ताला लगाने व टीम को मुख्यालय में एंट्री नहीं करने का आरोप लगाते हुए आयोग से मिले जवाब के माध्यम से उपराज्यपाल पर निशाना भी साधा।
विज्ञापन
स्वाति ने दिन भर किया बवाल और शाम को लिया 'यू-टर्न'
3 of 12
खास बात यह रही कि शाम ढलते-ढलते स्वाति ने कुछ बातों पर पर यू-टर्न ले लिया। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष पद की नियुक्ति पर बुधवार देर शाम ‘उपराज्यपाल ने बोला है कि ऑफिस नहीं आना’ के स्वाति का ट्विटर बम बृहस्पतिवार तक आग उगलता रहा।
स्वाति ने दिन भर किया बवाल और शाम को लिया 'यू-टर्न'
4 of 12
खास बात यह थी कि स्वाति ने चेयरपर्सन के आधार पर लेटरपैड तक छपवा लिए हैं। दोपहर में स्वाति ने ट्विटर पर कहा कि पूरे मुद्दे पर सीनियर ऑफिसर से मैंने जवाब मांगा है, एलजी ऑफिस से फोन आया या नहीं?
विज्ञापन
स्वाति ने दिन भर किया बवाल और शाम को लिया 'यू-टर्न'
5 of 12
दूसरा नेम प्लेट किसके कहने से हटा। तीसरा ऑफिस में ताला किसके कहने पर लगाया गया और मेरे स्टाफ को आज सुबह किसके कहने से रोका गया? सच सामने आना चाहिए?
विज्ञापन
स्वाति ने दिन भर किया बवाल और शाम को लिया 'यू-टर्न'
6 of 12
आयोग में जब एक बजे ‘अमर उजाला’ ने विजिट किया तो ऑफिस से लेकर पीड़ित फरियादी भी सामान्य रूप से पहुंचे थे। अध्यक्ष कार्यालय को छोड़कर अन्य कार्यालय खुले हुए थे।
विज्ञापन
स्वाति ने दिन भर किया बवाल और शाम को लिया 'यू-टर्न'
7 of 12
यूं बदलता रहा घटनाक्रम और बयान- -बुधवार देर रात तक ट्विटर पर उपराज्यपाल पर ऑफिस आने से रोका, ऑफिस में ताला जड़ देंगे का बयान स्वाति की तरफ से जारी होता रहा।
स्वाति ने दिन भर किया बवाल और शाम को लिया 'यू-टर्न'
8 of 12
-पर ऑफिस आने से रोका और फाइल ले ली। हैरान हूं कि डीसीडब्ल्यू ने फोन पर झूठ क्यों बोला? -सुबह साढ़े आठ बजे के दौरान ट्वीट किया कि मैं तीन दिन से एलजी से मिलने का समय मांग रही हूं। आज भी मांगा है, ये समझने के लिए कि सच क्या है? आशा करती हूं कि वो समय देंगे?
स्वाति ने दिन भर किया बवाल और शाम को लिया 'यू-टर्न'
9 of 12
- स्वाति ने कहा कि मेरे ऑफिस में ताला लगा दिया, नेम प्लेट हटा दी और मेरी टीम को मुख्यालय आने पर रोका गया - मीडिया को दिल्ली महिला आयोग की मेंबर सेक्रेटरी अर्चना अरोड़ा का दो पन्नों का पत्र दिखाया, जो कि स्वाति को भेजा गया था।
स्वाति ने दिन भर किया बवाल और शाम को लिया 'यू-टर्न'
10 of 12
-सदस्य सचिव अर्चना का नाम सार्वजनिक करने के साथ ही कई सवालों पर स्वाति ने यू टर्न लिया। लेकिन पूरे मामले पर केजरीवाल सरकार की गलती मानने से इनकार कर दिया। -शाम को ट्वीट कर अर्चना अरोड़ा का पत्र अपलोड किया।
स्वाति ने दिन भर किया बवाल और शाम को लिया 'यू-टर्न'
11 of 12
‘कटोरा लेकर सड़क पर नहीं खड़ी हूं’ स्वाति के शब्दों में पद की गरिमा को झटका लगता दिखा। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि मैं कटोरा लेकर सड़क पर खड़े होकर अध्यक्ष बनाने की मांग नहीं कर रही हूं।
स्वाति ने दिन भर किया बवाल और शाम को लिया 'यू-टर्न'
12 of 12
यदि अध्यक्ष रहती हूं तब भी काम करूंगी और यदि नहीं तो भी बाहर रहकर पहले की तरह काम करती रहूंगी। बुधवार को अध्यक्ष थी पर बृहस्पतिवार को नहीं? यदि उपराज्यपाल इजाजत देंगे तो इतना विश्वास दिलाती हूं कि दुनिया में सबसे अलग होगा दिल्ली महिला आयोग। किट्टी पार्टी आयोग नहीं, महिला आयोग बनेगा।