फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साल से रिश्ते को अलविदा कहने की थी तैयारी, स्वाति के करीबी भी ट्वीट से चौंके

Wed, 19 Feb 2020 03:10 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
स्वाति मालीवाल ने पति नवीन जयहिंद से लिया तलाक - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के एक ट्वीट ने बुधवार को हलचल मचा दी। उनके इस ट्वीट में जो बात थी उससे न सिर्फ मीडिया के लोग बल्कि उन्हें बेहद करीब से जानने वाले लोग भी चौंक गए। दरअसल स्वाति ने अपने ट्वीट में बताया कि उनका पति नवीन जयहिंद से तलाक हो गया है और दोनों अब अलग हो चुके हैं। स्वाति अपने प्रोफेशनल जिंदगी में भले ही बहुत मुखर हों लेकिन, वह निजी जिंदगी को लेकर उतनी ही रिजर्व रहती हैं। ऐसे में अचानक से उनके तलाक की खबर से काफी लोग सकते में हैं। जानिए यह तलाक का केस कब से चल रहा है और स्वाति व नवीन की निजी जिंदगी कैसी थी....
विज्ञापन

2 of 6
swati maliwal - फोटो : अमर उजाला
स्वाति और नवीन की शादी के बारे में बहुत जानकारी तो उपलब्ध नहीं है लेकिन, कुछ करीबियों का कहना है कि इनकी शादी लगभग पांच-छह साल पहले हुई थी। नवीन आम आदमी पार्टी की हरियाणा इकाई के संयोजक हैं। शादी के बाद ही स्वाति दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष बनी थीं। कहा जाता है कि उनका नाम नवीन जयहिंद ने ही अरविंद केजरीवाल को प्रस्तावित किया था।
विज्ञापन

3 of 6
स्वाति मालीवाल ने अनशन तोड़ दिया है - फोटो : अमर उजाला
19 फरवरी की सुबह जब स्वाति ने ट्वीट कर बताया कि उन्होंने नवीन से तलाक ले लिया है तो उनके बहुत से करीबियों को भी धक्का लगा। जब अमर उजाला ने स्वाति के एक करीबी से बात की तो उसने नाम न बताने के शर्त पर बताया कि उनका यह केस पिछले एक साल से चल रहा था लेकिन हममें से किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी।

4 of 6
swati maliwal - फोटो : swati maliwal twitter account
उसने यह भी बताया कि स्वाति कुछ जिद्दी स्वभाव की हैं, हो सकता है कि दोनों के तलाक का यह कारण हो। वहीं उसने बताया कि दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष होने के चलते स्वाति दिल्ली में ही अपनी मां, नाना-नानी के साथ रहती हैं, जबकि नवीन हरियाणा में रहते हैं। ऐसे में दोनों के बीच इतनी दूरियां कब आ गईं किसी को भनक तक नहीं लगी।
विज्ञापन

5 of 6
स्वाति मालीवाल से मिले निर्भया के मां-बाप - फोटो : अमर उजाला
स्वाति के दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष बनने को लेकर भी काफी विवाद हुआ था। लोग उनकी कम उम्र और आप में पति नवीन के होने को मुद्दा बना रहे थे। हालांकि इसके बाद स्वाति ने जिस तरह से दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष के रूप में काम किया और दो-दो बार रेप केसों के खिलाफ सख्त सजा के प्रावधान के लिए भूख हड़ताल पर गईं उसके बाद उनके काम को हर किसी ने सराहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
swati maliwal - फोटो : G. pal
स्वाति और नवीन दोनों 2018 में एक बार फिर सुर्खियों में तब आए जब स्वाति ने अपने पति के एक बयान का विरोध कर दिया। दरअसल नवीन ने एक बयान में कहा था कि वह किसी भी भाजपा के नेता को 20 लाख रुपये देंगे अगर दस लोग उसके साथ दुष्कर्म करते हैं। इस पर स्वाति ने असहमति जताते हुए कहा था कि वह नवीन के दुख-दर्द से जरूर हमदर्दी रखती हैं लेकिन उनके बयान से नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें