sushma swaraj
- फोटो : अमर उजाला
सुषमा के लिए टूट गई दलीय सीमा
पूरे राजनीतिक कैरियर में भाजपा के अलावा विपक्ष में भी अपने लिए बड़ा जगह बनाने वाली सुषमा के लिए दलीय सीमा टूट गई। सोनिया, राहुल, मायावती, केजरीवाल, मुलायम, गुलाम नबी आजाद, अशोक गहलोत सहित सभी दलों के प्रमुख नेताओं ने उनके आवास और पार्टी मुख्यालय जा कर उन्हें श्रद्घांजलि दी। इस दौरान इन सभी नेताओं की आंखें नम थीं। निधन की सूचना से सभी नेता स्तब्ध दिखे।