फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैदी को शॉपिंग करा रहा था कांस्टेबल, हुआ फरार, जज करते रहे इंतजार

Thu, 08 Aug 2019 04:44 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
1 of 2
कैदी नौशाद - फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद में बंदी को कोर्ट में पेशी पर ले जाने की जगह आरडीसी (राजनगर डिस्ट्रिक सेंटर) क्षेत्र में शॉपिंग कराना कांस्टेबल को भारी पड़ा। बंदी मौके देखकर फरार हो गया। सूचना मिलने पर एसएसपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। आरोपी कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया गया। उससे पूछताछ की जा रही है।

फरार हुआ बंदी नौशाद मूलरूप से हापुड़ के बहादुरगढ़ इलाके का रहने वाला है। उसकी खोड़ा कॉलोनी की रहने वाली युवती से शादी हुई थी।

आरोप है कि नौशाद ने 2016 में खोड़ा में ही रहने वाली अपनी साली की हत्या कर दी थी। शव के टुकड़े कर बोरे में बंद कर फेंक दिया था। नौशाद डासना जेल में बंद था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को उसको जेल से लाकर सदर हवालात पर लाया गया। उसे एडीजे-7 की अदालत में पेश किया जाना था। हवालात से कांस्टेबल कुशल पाल उसे लेकर कोर्ट के लिए निकला था, लेकिन वह उसे खरीददारी कराने के लिए आरडीसी पहुंच गया। जहां से वह शाम चार बजे मौका देखकर फरार हो गया।

बंदी की फरार होने की सूचना मिलने के बाद एसएसपी सुधीर कुमार सिंह समेत अन्य अधिकारी हवालात पर पहुंचे। एसएसपी ने बंदी के फरार होने के मामले में कांस्टेबल कुशल पाल की लापरवाही सामने आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें